मंगलवार को गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन द्वारा हाउस ऑफ कॉमन्स में 'कांटेस्ट: दी यूनाइटेड किंगडम्स स्ट्रेटेजी फॉर कॉउंटरिंग टेररिज्म 2023' नाम से एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान गृहमंत्री ने विदेशों में मौजूद इस्लामी गुटों से देश में लगातार पनपते खतरे पर प्रकाश डाला।
मंलवार को ब्रिटेन की संसद में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश को सबसे बड़ा खतरा इस्लामी आतंकवाद से है। यह रिपोर्ट तब सामने आई है जब अल कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी समूहों से जुड़ाव ऑनलाइन चरमपंथी प्रभावों के लिए रास्ता बना रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन द्वारा हाउस ऑफ कॉमन्स में 'कांटेस्ट: दी यूनाइटेड किंगडम्स स्ट्रेटेजी फॉर कॉउंटरिंग टेररिज्म 2023' नाम से एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान गृहमंत्री ने विदेशों में मौजूद इस्लामी गुटों से देश में लगातार पनपते खतरे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका विभाग आतंकवादी खतरे का मुकाबला करने के लिए अधिक चुस्त और संगठित दृष्टिकोण अपनाने के लिए नई रिपोर्ट का इस्तेमाल करेगा।
आतंकवाद से खतरा बढ़ रहा है: गृहमंत्री
ब्रेवरमैन ने कॉमन्स को एक लिखित बयान में कहा, 'हम मानते हैं कि आतंकवाद से खतरा बढ़ रहा है और हमें इसे कम करने के लिए अपनी शक्ति के भीतर सब कुछ करना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, '2018 में के बाद से ब्रिटेन में नौ आतंकवादी हमले हुए हैं, जिसमें छह लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए। विदेशों में 11 आतंकवादी हमलों में 24 ब्रिटिश नागरिक मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश हमले प्रकृति में इस्लामी थे।'
विज्ञापन
आतंकी खतरे का जवाब देने की जरूरत
मंत्री ने संसद को बताया कि नई रिपोर्ट में घरेलू आतंकवादी खतरे का जवाब देने की आवश्यकता बताई गई है। इसमें चरमपंथ को प्रोत्साहित करने में विचारधारा की महत्वपूर्ण भूमिका पर अधिक ध्यान केंद्रित करना भी शामिल है।
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह अब पहले से कहीं अधिक क्षेत्रों में अधिक आजादी के साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, 'ब्रिटेन में, प्रमुख घरेलू आतंकवादी खतरा इस्लामी आतंकवाद से है, जो 2018 के बाद से लगभग 67 फीसदी हमलों के लिए जिम्मेदार है।'