फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना पर कमजोर पड़ रही पुतिन की पकड़?: सैनिकों में असंतोष की खबरें, जवान ने अपनी ही ब्रिगेड पर की फायरिंग

Tue, 18 Jul 2023 12:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

इस बात की जानकारी नहीं है कि गोलीबारी में कितने सैनिकों की मौत हुई। ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि रूसी सैनिक यूक्रेन में कठिन हालात में लड़ाई लड़ रहे हैं और कुछ सैनिकों ने लड़ाई के मोर्चे पर जाने से भी इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter/KremlinRussia_E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस यूक्रेन युद्ध को एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है और अभी भी इसके जल्द खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अब एक ऐसी खबर आई है, जिससे पता चलता है कि रूस की सेना में असंतोष पनप रहा है। दरअसल यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस ने रूसी सैनिकों के बीच की एक बातचीत को इंटरसेप्ट किया है। इस बातचीत में रूसी सैनिक उनकी ब्रिगेड में हुई गोलीबारी के बारे में बात कर रहे हैं। यूक्रेनी इंटेलीजेंस का कहना है कि इससे रूसी सैनिकों की युद्ध के चलते प्रभावित हुई मानसिक स्थिति का पता चलता है। 
विज्ञापन


मोर्चे पर जाने से रूसी सैनिकों का इनकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरसेप्ट की गई बातचीत में एक रूसी सैनिक बता रहा है कि उसकी ब्रिगेड के एक सैनिक ने अपने ही साथियों पर गोलीबारी कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने वाला रूसी सैनिक मारा गया। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि गोलीबारी में कितने सैनिकों की मौत हुई। ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि रूसी सैनिक यूक्रेन में कठिन हालात में लड़ाई लड़ रहे हैं और कुछ सैनिकों ने लड़ाई के मोर्चे पर जाने से भी इनकार कर दिया है। 

वरिष्ठ अधिकारी ने भी की आलोचना
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें दिख रहा था कि रूसी सैनिकों के लड़ाई के मोर्चे पर जाने से इनकार के बाद उनके कमांडिंग अफसर ने उन्हें दंडित किया था। रूसी जनरल इवान पोपोव का भी एक ऑडियो सामने आया था, जिसमें वह वरिष्ठ सैन्य अफसरों की आलोचना करते हुए सुने गए थे। फिलहाल उन्हें पद से हटा दिया गया है। इन घटनाओं से साफ है कि रूसी सेना पर पुतिन की पकड़ कमजोर हो रही है और युद्ध के और लंबा खिंचने से पुतिन और कमजोर होंगे।
विज्ञापन


रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर भी हाल ही में हमला हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। रूस ने इस घटना के लिए यूक्रेन पर आरोप लगाए हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें