फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस ने गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज से की सगाई, कांस फेस्टिवल में अंगूठी पहनी आईं नजर

Tue, 23 May 2023 06:01 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।

सार

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बेजोस और पूर्व ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट लॉरेन ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद 2019 में खबर आई थी कि वे दोनों एक कपल हैं, लेकिन दोनों ने इस मामले को लो प्रोफाइल रखा।
विज्ञापन
Jeff Bezos and Lauren Sanchez - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज ने सगाई कर ली है। विदेशी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड सांचेज इस समय कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस में हैं, जहां वे स्टार-स्टडेड पार्टी सर्किट में शामिल हो रहे हैं। महीनों से इस तरह की अफवाहें फैल रही हैं कि यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है। ज्यादातर अटकलें सांचेज द्वारा पहनी गई एक विशाल दिल के आकार की अंगूठी को देखकर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बेजोस और पूर्व ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट लॉरेन ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद 2019 में खबर आई थी कि वे दोनों एक कपल हैं, लेकिन दोनों ने इस मामले को लो प्रोफाइल रखा, जब तक कि बेजोस ने 25 साल से पत्नी रही मैकेंजी स्कॉट से तलाक को अंतिम रूप नहीं दे दिया। बेजोस और मैकेंजी के चार बच्चे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैकेंजी को तलाक के निपटारे के रूप में 38 अरब डॉलर मिले थे, जिसमें से उन्होंने आधा दान करने का वादा किया था। तलाक के समझौते में मिले पैसे ने मैकेंजी को दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला बना दिया। मैकेंजी के पास अमेजन में संयुक्त रूप से 25 प्रतिशत शेयर हैं, हालांकि बेजोस ने अपने लगभग दो करोड़ शेयरों पर नियंत्रण बनाए रखा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सांचेज ने नवंबर 2022 में कहा था कि वह ब्लू ओरिजिन के संस्थापक के नक्शेकदम पर चलने और अंतरिक्ष की यात्रा करने का इरादा रखती हैं। उन्होंंने यात्रा के संभावित चालक दल के बारे में कहा कि यह महिलाओं का एक बड़ा समूह होगा।

सांचेज ने पहले पैट्रिक व्हाईटसेल (Patrick Whitesell) से शादी की थी। इस शादी से उसके दो बच्चे एला और इवान हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांचेज ने पूर्व एनएफएल खिलाड़ी टोनी गोंजालेज के साथ रहने के दौरान 22 वर्षीय बेटे निक्को के बारे में भी जानकारी भी साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें