फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के हमले का कहां कितना असर?: सऊदी में रास तनूरा रिफाइनरी बंद; कुवैत में US दूतावास परिसर में धुएं का गुबार

Mon, 02 Mar 2026 03:45 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।

सार

West Asia: अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया है। सऊदी अरब में एक तेल रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। वहीं, कुवैत में अमेरिकी दूतावास परिसर में धुआं उठता दिखाई दिया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान युद्ध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने सोमवार को दम्माम के पास स्थित अपनी तेल रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। तेल रिफाइनरी का नाम रास तनूरा है, जिसे ईरानी ड्रोन ने निशाना बनाया। सऊदी सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
सऊदी सरकारी टेलीविजन ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से तेल रिफाइनरी को बंद करने के फैसले की जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ और यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया। इस रिफाइनरी की क्षमता प्रति दिन पांच लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल की है। 

अमेरिका के कई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए: कुवैती रक्षा मंत्रालय
उधर, कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनके देश में अमेरिका के कई युद्धविमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, सभी पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। मंत्रालय ने दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, ये घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं, जब कुवैत ईरान के तेज हमलों का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन


कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पायलटों को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

ये भी पढ़ें: लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला: राजधानी बेरुत में धमाकों से दहला शहर, 31 मरे और 149 से ज्यादा घायल

अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर आग और धुआं देखा गया
वहीं, ईरान के हमलों के बाद सोमवार को कुवैत में अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर से आग और धुंआ उठता देखा गया। एसोसिएटेड प्रेस को मिले वीडियो में धुएं के साथ अलार्म बजता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

 

अमेरिका ने इससे पहले वहां मौजूद अमेरिकियों को चेतावनी जारी की थी। जिसमें कहा गया था कि वे सुरक्षित जगह शरण लें और घर के अंदर ही रहें। इसमें कहा गया था कि दूतावास न आएं। हालांकि, इसके बारे में कोई और विवरण नहीं दिया गया। 


  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें