फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी अखबार ने लिखा, राष्ट्रपति के लिए भारतवंशी रामास्वामी मजबूत दावेदार, जीत सकते हैं चुनाव अगर...

Fri, 24 Feb 2023 10:29 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वॉल ने अपने एक लिखा है कि अगर वह मतदान के समर्थन में मंच से बहस करते हैं तो वह एक मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। एक तरह से वॉल स्ट्रीट के एडिटोरियल बोर्ड ने विवेक की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।  
विज्ञापन
vivek ramaswamy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गहमा-गहमी तेज हो गई है। साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और भारतीय मूल की निक्की हेली के बाद अब भारतीय-अमेरिकन टेक उद्योगपति विवेक रामास्वामी ने भी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी ठोक दी है। विवेक रामास्वामी को अमेरिका की प्रतिष्ठित फाइनेंशियल मीडिया हाउस वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने भी एक तरह से समर्थन दे दिया है। वॉल ने अपने एक लिखा है कि अगर वह मतदान के समर्थन में मंच से बहस करते हैं तो वह एक मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। एक तरह से वॉल स्ट्रीट के एडिटोरियल बोर्ड ने विवेक की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।  
विज्ञापन


वॉल के लेख में कहा गया है कि रामास्वामी में अप्राकृतिक ऊर्जा है। वह सर्वश्रेष्ठ के साथ अपने संक्षिप्त तर्क दे सकते हैं। यदि वह बहस के मंच पर इसे बनाने के लिए मतदान समर्थन को मार्शल कर सकते हैं तो वह दुर्जेय होंगे। वॉल के संपादकीय बोर्ड ने आगे लिखा है कि रामास्वामी अमेरिकन व्यवसाय की खामियों को लेकर अपनी पुस्तक 'वोक इंक' में लिख चुके हैं। 

वॉल में और क्या-क्या लिखा गया? 
वॉल स्ट्रीट में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की चुनौतियों का भी जिक्र किया गया है। लिखा है, 'व्हाइट हाउस के लिए प्रचार करना कुछ लोगों के लिए एक व्यर्थ परियोजना बन गया है। इसे देखने के लिए मैरिएन विलियमसन और डेनिस कुसिनिच के पास कोई मौका नहीं है। अगर रामास्वामी यह चुनाव जीतना चाहते हैं तो उन्हें मतदाताओं को यह विश्वास दिलाना होगा कि वह इससे कहीं आगे हैं। वह देश की सुरक्षा से लेकर अर्थव्यवस्था तक की जिम्मेदारी को मजबूती से संभाल सकते हैं। खासतौर पर युवा वोटर्स के संदेह को उन्हें दूर करना होगा। अगर युवा मतदाता उनके साथ आ जाता है तो वह आसानी से चुनाव जीत जाएंगे।'वॉल स्ट्रीट एडिटोरियल बोर्ड ने कहा कि रामास्वामी तकनीकी दिग्गजों की सेंसरशिप के खिलाफ मुक्त भाषण के लिए एक मजबूत आवाज रहे हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं विवेक रामास्वामी?
विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं और अमेरिका के राज्य आइओवा में वह अपनी उम्मीदवारी के प्रचार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। रामास्वामी का कहना है कि वह विचार आधारित कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और भारत के केरल से अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं।
 
निक्की हेली भी कर चुकी हैं चुनाव लड़ने का एलान
इससे पहले अमेरिका में साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी हैं। निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। दुनिया के कई देशों में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बढ़ रहा है। ब्रिटेन में भी भारतीय मूल के ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें