फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: पूल गेम में हारने वालों पर हंसना पड़ा भारी, खिलाड़ियों ने एक बच्ची समेत सात की गोली मार कर हत्या की

Fri, 24 Feb 2023 09:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

गोलीबारी के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकलने में कामयाब भी हो गए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शूटरों की पहचान कर ली है, दोनों अभी फरार हैं।
विज्ञापन
गोलीबारी की घटना। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के मातो ग्रोसो स्थित सिनोप शहर से गोलीबारी की एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पूल गेम में हारने वाले दो खिलाड़ियों ने गोलीबारी में सात लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक 12 साल की लड़की भी शामिल है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यह खिलाड़ी पूल में लगातार दो गेम हार गए थे। इस दौरान उनके पास ही खड़े दूसरे खिलाड़ी हंसने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद हारे हुए दोनों खिलाड़ियों ने आपा खो दिया और बंदूक लेकर गेम एरिया में घुस गए। इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि एक हमलावर बंदूक के दम पर सभी शिकारों को पहले दीवार के पास लाइन से खड़ा करता है और उसका दूसरा साथी अपने ट्रक से शॉटगन लाकर उन्हें गोली मार देता है। इसके बाद दोनों मिल कर एक-एक कर सात लोगों की जान ले लेते हैं। 

गोलीबारी करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार भी हो गए। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शूटरों की पहचान कर ली है, इनमें एक का नाम एडगर रिकार्डो डी ओलिविएरा है, जबकि दूसरे का नाम एजेकियास सूजा रिबेरो है। दोनों अभी फरार हैं। इनमें से एक हमलावर को पहले घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ओलिविएरा ने मंगलवार सुबह पूल टेबल पर 60 हजार रुपये से ज्यादा गंवा दिए थे। इसके बाद हार से बौखलाकर वह घर लौट गया। इसके बाद दोपहर को वह एक और मैच के लिए रकम लेकर लौटा। इस दौरान एजेकिल उसके साथ था। हालांकि, इन्हें फिर हार मिली। इसी दौरान जब उन्हें हराने वालों के साथ आसपास मौजूद लोग हंसने लगे तो दोनों ने आपा खो दिया और इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें