फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: टेनेसी में राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय से की मुलाकात, विज्ञान-अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की

Mon, 26 Aug 2024 04:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेम्फिस में नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर के विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल का भी दौरा किया। वे मैरीलैंड में अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर भी गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर में उनके प्रयोगों को देखा। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : X/Rajnath Singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। उन्होंने टेनेसी में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और समाज, विज्ञान और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी भी दी। भारत अमेरिका के बीच वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए वह अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पिलेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "मेम्फिस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। समान, विज्ञान और अर्थव्यवस्था में उनका योगदान सराहनीय है।" इससे पहले उन्होंने मेम्फिस में नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर के विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल का भी दौरा किया। राजनाथ सिंह मैरीलैंड में अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर भी गए। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर में उनके प्रयोगों को देखा। 

रक्षा मंत्री ने यहां भारतीय समुदाय को भारत और अमेरिका के बीच एक सेतु की तरह बताया, जो घनिष्ठ संबंधों और सद्भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने पिछले दशक में भारत की विकास गाथा और एक आशाजनक भविष्य के साथ अपार संभावनाओं को रेखांकित किया।
विज्ञापन


एनएसए जेक सुलिवन-रक्षा मंत्री ऑस्टिन से मिले राजनाथ
इससे पहले शनिवार को राजनाथ सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने आपसी हित के प्रमुख रणनीतिक मामलों पर चर्चा की। जेक सुलिवन से मिलने के अलावा राजनाथ सिंह ने यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा आयोजित रक्षा उद्योग सम्मेलन में अमेरिकी रक्षा कंपनियों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में मेक इन इंडिया कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए भारतीय भागीदारों के साथ काम करने के लिए आमंत्रित भी किया।

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा करने और उन्हें और गहरा करने पर भी सहमति जताई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक समुद्री डोमेन जागरूकता, एक क्वाड पहल के संचालन में हुई प्रगति औऱ हिंद महासागर क्षेत्र में भागीदारों के लिए समुद्री डोमेन जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत द्वारा चल रहे प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें