फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudan: पूर्वी सूडान में भारी बारिश के बाद बांध टूटा, 60 लोगों की मौत; दर्जनों लापता

Mon, 26 Aug 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Sudan: पूर्वी सूडान में भारी बारिश के बाद रविवार को एक बांध ढह गया। जिससे 60 लोगों की मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी सूडान में भारी बारिश के कारण एक बांध के टूटने से कम से 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। ब्लूमबर्ग ने अपनी खबर में सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर अफ्रीकी देश में यह ताजा त्रासदी है, जो पिछले एक साल से अधिक समय से गृहयुद्ध की चपेट में है। 
विज्ञापन

 
खबरों के मुताबिक, अरबात बांध पास के लाल सागर के शहर पोर्ट सूडान के लिए ताजे पानी एक प्रमुख स्त्रोत था। चश्मदीदों ने बताया कि इसके टूटने के बाद कई लोग लापता हैं। बांध टूटने से कई घर नष्ट हो गए। वाहन बह गए और लोगों को ऊंची जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार की रात एक बयान में बताया कि पूर्वी लाल सागर में बना बांध बारी बारिश के कारण ढह गया। दर्जनों लोग लापता हैं। बयान में मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में फंसे हुए लोगों की मदद के लिए बल तैनात किए गए हैं। राज्य के मुख्य सिंचाई अधिकारी अमर ईसा ताहिर ने कहा कि नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें