फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में हुई बारिश से बुशफायर में राहत, गुप्त अभियान से बचाए 'डायनासोर' पेड़

Fri, 17 Jan 2020 01:30 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बुशफायर से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया को बृहस्पतिवार सुबह बारिश के आने से बड़ी राहत मिली है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अभी यहां और बारिश होने की उम्मीद बताई जा रही है। बीते कुछ माह से यहां के जंगलों में लगी से अब तक एक अरब से अधिक जानवर मारे जा चुके हैं। इसके अलावा 28 लोगों की जानें भी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो चुकी है। यह राज्य आग से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। राज्य की ग्रामीण दमकल सेवा ने एक पोस्ट में बताया कि न्यू साउथ वेल्स में ये आग कई दमकलकर्मियों के लिए राहत की खबर है। उसने एक वीडियो भी साझा की जिसमें जल रहे एक जंगल में बारिश दिखाई दे रही है। 

इस बरसात से आग पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि यदि बारिश होती रही तो मौसम ठीक हो जाएगा। लेकिन यदि कम बारिश हुई तो फिर ये नुकसानदेह होगी। कम बरसात होने से यहां धुआं अधिक ऊपर नहीं जा पाएगा। आग पूरी तरह से नहीं बुझी तो इससे धुआं उठता रहेगा ये दमघोंटू हो सकता है।  

गुप्त अभियान से बचाए डायनासोर पेड़

ऑस्ट्रेलिया में अग्निशामक विशेषज्ञों द्वारा चलाए गए एक गुप्त अभियान के तहत ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में डायनासोर पेड़ के रूप में जानी जाने वाली एक पूर्व ऐतिहासिक प्रजाति वूलेमी पाइंस को बचा लिया गया है। बता दें कि इस प्रजाति की दुनिया में यह एक आखिरी नस्ल बची है। सिडनी के उत्तर-पश्चिम में विश्व धरोहर नीले पवर्तों के बीच एक संकुचित मार्ग के पास स्थित ऐसे पेड़ों की संख्या 200 से भी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें