फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

California Fires: सूखे के बीच कैलिफोर्निया में बारिश एक वरदान, लेकिन एक और बड़े खतरे का संकेत; समझिए कैसे?

Sun, 26 Jan 2025 12:43 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस

सार

भीषण आग से धधक रहा दक्षिण कैलिफोर्निया में सूखे के बाद बारिश एक बड़ी राहत के तौर पर साबित हो सकती है। इससे आग बुझाने के लिए दिन-रात मेहनतर कर रहे कर्मचारियों को मदद मिलने की संभावना है, लेकिन ये बारिश पहाड़ों में एक और नए खतरे को जन्म दे सकती है। आईए इसे विस्तार से समझते है..
विज्ञापन
आग के बाद कैलिफोर्निया में एक और बड़ा संकट का संकेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कैलिफोर्निया में लगी भयानक आग ने पूरे इलाके में तबाही मचा रखी है। सैकड़ों लोगों को इस आग के चलते अपना घर छोड़ना पड़ा। इसी बीच वहां के लोगों के लिए थोड़ी राहत की बात सामने आई है। इतने दिनों के सूखे और शुष्क मौसम के कारण दक्षिणी कैलिफोर्निया में बारिश हुई है, जो जंगली आग को बुझाने में अग्निशामकों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि जली हुई पहाड़ियों पर बारिश के कारण एक और नए खतरे की ओर इशारा कर रहा है, जहां बारिश के कारण जहरीली राख का बहाव एक नई मुसिबत को जन्म दे सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दी चेतावनी
बारिश के बाद मौसम सेवा ने कहा कि अगले कुछ दिनों में लगभग 2.5 सेंटीमीटर (1 इंच) बारिश हो सकती है, लेकिन इससे खतरे की संभावना भी है। कारण है कि बारिश के दौरान जली हुई जगहों से कीचड़ और मलबा बह सकता है। अगर बारिश जले हुए इलाकों पर होती है, तो यह मलबे के प्रवाह का कारण बन सकती है। बता दें कि शनिवार रात से बारिश शुरू हुई है और रविवार तक यह बढ़ सकती है, जिससे बर्फबारी भी हो सकती है। कुछ इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। 

बारिश की उम्मीद राहत, लेकिन...
दक्षिणी कैलिफोर्निया में आस-पास बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे सूखे मौसम में बदलाव होगा।  हालांकि शनिवार को भी कई जंगल की आग जारी थीं। इनमें पैलिसेड्स और ईटन की आग शामिल थीं, जिनमें कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 14,000 से अधिक बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया। साथ ही पैलिसेड्स फायर पर 81% और ईटन फायर पर 95% नियंत्रण हासिल कर लिया गया था।
विज्ञापन


कर्मचारियों की तैयारी पर एक नजर
लॉस एंजिल्स काउंटी के कर्मचारी पिछले सप्ताह उन इलाकों में काम कर रहे थे, जो पैलिसेड्स और ईटन की आग से प्रभावित हुए थे। इन इलाकों में 7 जनवरी को तेज हवाओं के कारण आग लगी थी। कर्मचारियों ने आग से प्रभावित क्षेत्रों से पौधे और झाड़ियां हटाई, ताकि आग को फिर से भड़कने से रोका जा सके। इसके अलावा, उन्होंने पहाड़ी ढलानों को मजबूत किया और सड़कों की स्थिति सुधारने की कोशिश की ताकि कोई और समस्या न हो।

लॉस एंजिलिस की मेयर का आदेश
साथ ही मामले में लॉस एंजिलिस की मेयर करेन बास ने सफाई के प्रयासों को तेज करने और आग के कारण हुए प्रदूषण को कम करने के लिए एक आदेश जारी किया। अधिकारियों ने जल निकासी पाइपों को साफ किया और सैंडबैग लगाए, ताकि बारिश के दौरान मलबे और कीचड़ का बहाव रोका जा सके और बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

अधिकारियों ने दी चेतावनी
साथ ही मामले में अधिकारियों ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आग के बाद मलबे में जले हुए कार, बैटरी, पेंट, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामानों से जहरीला मिश्रण हो सकता है, जिसमें कीटनाशक, एस्बेस्टस और सीसा जैसे खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं। इसलिए, लोगों को सफाई करते समय सुरक्षा उपकरण पहनने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि यह स्थिति 2018 के मोंटेसिटो शहर के हादसे को याद दिलाती है, जब भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था, जिससे सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए और 23 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें