फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यार्ड गोलीबारी: दूसरों को बचाने के लिए जान गंवाने वाले भारतवंशी तपतेज को अमेरिकियों ने कहा हीरो 

Fri, 28 May 2021 03:36 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, कैलिफोर्निया

सार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई एक शूटिंग में अपने साथियों की जान बचाते हुए भारतवंशी तपतेज दीप सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। अमेरिकियों ने तपतेज को अपना हीरो बताया है। इस हमले में कुल 9 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
taptejdeep singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है। इसके कई उदाहरण दुनिया ने देखे हैं, लेकिन दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को दांव पर लगा देने वाले लोग कम ही होते हैं। ऐसा ही कुछ एक भारतीय मूल के एक सिख ने भी किया, जिसे अमेरिकी लोग अपना हीरो बता रहे हैं। दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेलयार्ड में बुधवार (26 मई) देर रात हुई गोलीबारी के दौरान लोगों को बचाते हुए भारतीय मूल के तपतेज दीप सिंह ने अपनी जान गंवा दी। 

विज्ञापन


महिला को बचाते समय तपतेज ने गंवाई जान
आपको बता दें कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित रेलयार्ड में बुधवार की देर रात एक भयानक गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (वीटीए) में काम करने वाले तपतेज सिंह को भी उस समय गोली लगी, जब वे मौके पर मौजूद लोगों की जान बचा रहे थे। जानकारी के अनुसार एक महिला को बचाते हुए तपतेज को गोली लग गई। हमले में बचे लोगों ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

अमेरिकियों ने तपतेज को बताया अपना हीरो
तपतेज के साथी कर्मचारियों ने उन्हें 'नायक' बताते हुए कहा  कि घटना के दौरान वीटीए के कर्मचारी कार्यालय के एक कमरे में छिपे थे। हमलावर के ऑफिस में पहुंचने से पहले ही हम लोगों को बचाने के लिए तपतेज कमरे से बाहर चले गए। इस दौरान एक महिला को बचाते समय तपतेज को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई। तपतेज के साथियों ने कहा है कि तपतेज हीरो से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


पीछे छोड़ गए हंसता-खेलता परिवार 
पंजाब के तरनतारन के रहने वाले 36 वर्षीय तपतेज दीप सिंह के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे भी हैं। सैन फ्रांसिस्को के सिख समुदाय ने तपतेज को मदद करने और ख्याल रखने वाला व्यक्ति बताया है। तपतेज वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (वीटीए) में पिछले 9 साल से लाइट रेल ऑपरेटर के पद पर काम कर रहे थे।

हमले में कुल 9 लोग मारे गए
जानकारी के अनुसार इस हमले को वीटीए के एक 57 वर्षीय कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस हमले के मकसद के बारे में अभी तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें