फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: अमेरिका में राहुल ने किया मोदी सरकार का समर्थन! बोले- हम भी ऐसा ही करते; जानें क्या है मामला

Fri, 02 Jun 2023 02:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रूस यूक्रेन युद्ध पर भारत सरकार का रुख साफ है कि बातचीत और कूटनीति के जरिए इस संकट का समाधान होना चाहिए। पश्चिम के दबाव के बावजूद रूस के कदम की खुलकर आलोचना करने से भारत ने परहेज किया है लेकिन ये भी स्पष्ट कहा है कि यह युग, युद्ध का युग नहीं है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने किया मोदी सरकार का समर्थन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां वह अपने कार्यक्रमों में केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला कर रहे हैं। हालांकि अब एक दुर्लभ मामले में राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में केंद्र की मोदी सरकार के स्टैंड का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी इस मुद्दे पर ऐसा ही करती। 
विज्ञापन




राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के कदम का किया समर्थन
गुरुवार को वॉशिंगटन स्थित नेशनल प्रेस क्लब में राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि यूक्रेन युद्ध के चलते कांग्रेस के रूस के साथ द्विपक्षीय संबंध कैसे होते? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि 'भारत के रूस के साथ संबंध बेहद पुराने हैं। मैं भी वैसा ही स्टैंड लेता, जैसे भाजपा सरकार ने लिया है। हम भी इसी तरह प्रतिक्रिया देते क्योंकि भारत के रूस के साथ मजबूत संबंध रहे हैं और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। हमारी नीति भी ऐसी ही होती'

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को बताया धर्मनिरपेक्ष पार्टी, BJP का पलटवार- मजबूर हैं कांग्रेस नेता 
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध पर ये है भारत का स्टैंड
बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध पर भारत सरकार का रुख साफ है कि बातचीत और कूटनीति के जरिए इस संकट का समाधान होना चाहिए। पश्चिम के दबाव के बावजूद रूस के कदम की खुलकर आलोचना करने से भारत ने परहेज किया है लेकिन ये भी स्पष्ट कहा है कि यह युग युद्ध का युग नहीं है और बातचीत के जरिए दोनों देशों को इसका समाधान निकालना चाहिए। पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बात की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- विपक्ष पूरी तरह से एकजुट, 2024 चुनाव के नतीजे लोगों को 'आश्चर्यचकित' करेंगे

भारत और रूस के संबंध बेहद मजबूत
भारत अभी भी अपनी रक्षा जरूरतों के लिए रूस पर काफी निर्भर है। साथ ही भारत और रूस के संबंध काफी मजबूत रहे हैं। यही वजह है कि भारत ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूस की आलोचना नहीं की है। रूस ने फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था और अभी तक इस लड़ाई में हजारों जानें जा चुकी हैं। बीते दिनों जापान में हुए जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात भी हुई थी। इस मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा था कि इस संघर्ष को सुलझाने के लिए भारत जो कर सकता है करेगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें