फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबात: दक्षिणी मोरक्को के तट पर नाव पलटी, तीन नवजातों समेत 43 प्रवासियों की मौत, 10 को बचाया

सार

कैमिनांडो के प्रवक्ता के अनुसार जहाज के मलबे से 10 लोगों को बचा लिया गया है। इन लोगों ने रविवार तड़के बचाव के लिए गुहार लगाई थी। उस वक्त ये दो घंटे तक संचार बनाए रखने में सक्षम थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी मोरक्को में तारफाया तट पर रविवार को नाव के पलटने से तीन नवजाश शिशुओं समेत 43 प्रवासियों की मौत हो गई। स्पेनिश संगठन कैमिनांडो फ्रोंटेरास ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

कैमिनांडो के प्रवक्ता के अनुसार जहाज के मलबे से 10 लोगों को बचा लिया गया है। इन लोगों ने रविवार तड़के बचाव के लिए गुहार लगाई थी। उस वक्त ये दो घंटे तक संचार बनाए रखने में सक्षम थे। संगठन ने कहा कि मोरक्को सरकार के अधिकारियों को नाव का पता लगाने व राहत व बचाव कार्य करने में घंटों लग गए। यह संगठन मुसीबत में फंसे जहाजों व नावों के डेटा का पता लगाकर उन्हें मदद पहुंचाने के लिए संबंधित सरकारों को सूचना देता है। अब तक दो शव ही निकाले जा सके हैं।

बेहतर जीवन की आस में यूरोप जाते हैं प्रवासी
नाव में सवार प्रवासी स्पेन के कैनेरी द्वीप जा रहे थे। यह तारफाया से 100 किलोमीटर दूर है। उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को से होकर प्रवासी श्रमिक यूरोप के तटों की ओर रुख करते हैं, ताकि वे वहां बेहतर जीवन जी सकें।  कैमिनांडो के अनुसार पिछले साल स्पेन जाने का प्रयास करते हुए 4,000 से अधिक प्रवासी मारे गए या लापता हो गए थे। स्पेन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार 2021 में 3,73,000 से अधिक प्रवासी समुद्र के रास्ते देश पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें