फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen Elizabeth II: लंदन लाया गया दिवंगत महारानी का ताबूत, बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

Wed, 14 Sep 2022 12:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।

सार

मंगलवार शाम रॉयल एयरफोर्स (आरएएफ) के एक विमान के जरिये महारानी का ताबूत एडिनबर्ग से लंदन लाया गया। विमान में राजकुमारी एनी भी सवार रहीं। महारानी का ताबूत रात भर बकिंघम पैलेस के ‘बो रूम’ में रखा जाएगा, जहां शाही परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
Queen Elizabeth II coffin arrived in London - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत मंगलवार को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग से लंदन पहुंचा। इस दौरान महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए रास्ते में हजारों लोगों की भीड़ एकत्र रही। सोमवार को उनके चारों बच्चों-किंग चार्ल्स तृतीय, राजकुमारी एनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड की मौजूदगी में उनका ताबूत एडिनबरा के सेंट गाइल्स चर्च ले जाया गया था। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए चर्च के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

विज्ञापन


आज निकाली जाएगी शवयात्रा
मंगलवार शाम रॉयल एयरफोर्स (आरएएफ) के एक विमान के जरिये महारानी का ताबूत एडिनबर्ग से लंदन लाया गया। विमान में राजकुमारी एनी भी सवार रहीं। महारानी का ताबूत रात भर बकिंघम पैलेस के ‘बो रूम’ में रखा जाएगा, जहां शाही परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बुधवार को एक शव यात्रा निकाली जाएगी, जिसके तहत महारानी के ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एबे (संसद परिसर) ले जाया जाएगा। महारानी का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में होगा।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दर्शन के लिए लंदन में पहले से कई होटलों में बुकिंग हो चुकी थी। इसके अलावा यातायात विभाग द्वारा भी पहले से ही लोगों को कहा गया कि वे सड़कों पर जाम से बचने के लिए अपने वाहन लेकर न निकलें। बता दें कि महारानी के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोग सड़कों पर दिखे।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में जुटेंगे दुनिया के 500 अतिविशिष्ट व्यक्ति
ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक, महारानी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए दुनिया के 500 अतिविशिष्ट विदेशी नागरिकों के जुटने की संभावना है। इसके लिए रूस, बेलारूस और म्यांमार को आमंत्रण नहीं भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें