नूर रॉयल एयर फोर्स की शाखा महिला सहायक वायु सेना (डब्ल्यूएएएफ) की सदस्य थीं। उन्हें 1942 में एसओई में भर्ती किया गया था। इतना ही नहीं, विशिष्ट साहस के लिए उन्हें जॉर्ज क्रॉस (जीसी) से भी सम्मानित किया गया था।
क्वीन कैमिला ने लंदन में ब्रिटिश भारतीय जासूस नूर इनायत खान को विशेष सम्मान दिया है। महारानी ने लंदन में स्थित रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) क्लब में उनके चित्र का अनावरण किया। गौरतलब है कि नूर इनायत खान ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के स्पेशल ऑपरेशंस एक्जीक्यूटिव (एसओई) के लिए अंडरकवर एजेंट के रूप में काम किया था। वे टीपू सुल्तान की वंशज थीं।
विज्ञापन
इसके साथ ही महारानी ने औपचारिक रूप से आरएएफ क्लब के एक कमरे का नाम 'नूर इनायत खान कक्ष' रखा। इस कक्ष में आरएएफ में योगदान देने वाली महिलाओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। इसका उद्घाटन उनकी सास तत्कालीन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 2018 में किया था।
बता दें कि नूर रॉयल एयर फोर्स की शाखा महिला सहायक वायु सेना (डब्ल्यूएएएफ) की सदस्य थीं। उन्हें 1942 में एसओई में भर्ती किया गया था। इतना ही नहीं, विशिष्ट साहस के लिए उन्हें जॉर्ज क्रॉस (जीसी) से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
इस समारोह के दौरान ब्रिटिश भारतीय लेखिका श्रबानी बसु ने क्वीन कैमिला को नूर इनायत खान की जीवनी ‘स्पाई प्रिंसेस: द लाइफ ऑफ नूर इनायत खान’ भी भेंट की। इस मौके पर बसु ने कहा कि आरएएफ क्लब में क्वीन कैमिला द्वारा नूर इनायत खान के चित्र का अनावरण करना गर्व का क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए उनकी कहानी बताना सौभाग्य की बात है। यह अद्भुत चित्र अब कई युवा पुरुष और महिलाएं पीढ़ियों तक देखेंगे। नूर की कहानी कभी नहीं भूली जाएगी।