फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर: भीषण गर्मी बनी समस्या, सरकार ने बाजारों में लगाए एसी, सड़क पर की ब्लू कोटिंग

Sun, 20 Oct 2019 11:10 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, दोहा
विज्ञापन
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
खाड़ी देश कतर में इन दिनों तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकार ने राजधानी दोहा की सड़को पर ब्लू कोटिंग कर दी है। इसके साथ ही बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और बड़े-बड़े शॉपिंग माल में सरकार की तरफ से एयर कंडीशन लगाए गए हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, सड़क की ब्लू कोटिंग करने से शहर का तापमान कम होगा। यह रंग काले के मुकाबले कम गर्मी सोखती है। इससे लंबे समय तक इसकी सतह ठंडी रहती है। इसमें विशेष हीट-रिफ्लेक्टिंग पिगमेंट भी मिलाया गया है। 

लेकिन, विशेषज्ञ सरकार के सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में एसी लगाने पर चिंता जता रहे हैं। उनके अनुसार, इस कदम से कॉर्बन उत्सर्जन में वृद्धि होगी और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा और बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

 
बता दें कि, कतर विश्व में सबसे अधिक कॉर्बन उत्सर्जन करने वाला देश है। यहां अमेरिका की तुलना में 3 गुना अधिक और चीन से 6 गुना तक अधिक कार्बन उत्सर्जन होता है। राजधानी दोहा के सार्वजनिक स्थानों पर हजारों की संख्या में एसी लगाने से भी ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें