फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिपींस: राष्ट्रपति कोविंद ने मनीला में किया महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण

Sun, 20 Oct 2019 10:50 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद ने गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच दिनों के दौरे पर शुक्रवार को फिलिपींस पहुंचे। जहां उनके स्वागत के लिए राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते भी मौजूद थे। यहां वह फिलिपींस के राष्ट्रपति के साथ राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रविवार को उन्होंने राजधानी मनीला में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

विज्ञापन

 


गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, 'प्रवासी भारतीयों के साथ भारत अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने आपके लिए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड प्राप्त करने के नियमों में ढील दी है। नए पासपोर्ट जारी करने में लगने वाले समय को कम करने के लिए दूतावास यहां पासपोर्ट की छपाई शुरू करेगा।'

राष्ट्रपति फिलीपीन फाउंडेशन के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। यह मनीला स्थिति एक एनजीओ है जो भारत द्वारा बनाए गए कृत्रिम अंगों का वितरण करने का काम करता है। राष्ट्रपति ऐसे समय पर फिलिपींस गए हैं जब दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70वीं साल पूरे हो रहे हैं। इसके बाद वह जापान जाएंगे। जहां वह सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेंगे। वह जापान के बौद्ध मंदिर भी जाएंगे।

आतंकवाद से लड़ाई में सहयोग रखेंगे जारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और फिलीपीन के उनके समकक्ष रोड्रिगो दुर्तेते ने दोनों देशों के बीच भविष्य में मजबूत साझेदारी की उम्मीद जताई। इसके साथ ही भारत और फिलीपीन ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और इस वैश्विक खतरे से निपटने में अपना सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


कोविंद फिलीपीन की पांच दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘भारत और फिलीपीन आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और इस वैश्विक खतरे से लड़ने में अपना सहयोग जारी रखने का वादा करते हैं। रक्षा और समुद्री सुरक्षा ऐसे नए क्षेत्र के तौर पर उभरे हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें