फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सांसदों की चेतावनी: यूक्रेन पर नए हमले की तैयारी कर रहे पुतिन, अगले दो हफ्ते तय करेंगे युद्ध का भविष्य

Sun, 01 Jun 2025 11:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।

सार

अमेरिका के दो सांसदों ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति वार्ता में जानबूझकर देरी कर रहे हैं और नए हमले की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि युद्ध के भविष्य के लिए अगले दो हफ्ते निर्णायक साबित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था पर कड़े प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी तैयार है।
विज्ञापन
लिंडसे ग्राहम, रिचर्ड ब्लूमेंथल - फोटो : एक्स/लिंडसे ग्राहम/रिचर्ड ब्लूमेंथल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के दो वरिष्ठ सांसदों ने रविवार को चेतावनी दी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शांति वार्ता में देरी कर रहे हैं। हालांकि, वह यूक्रेन पर एक नए आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दो हफ्ते इस युद्ध के भविष्य का फैसला कर सकते हैं। यह युद्ध अब तक कई शहरों को तबाह कर चुका है, लाखों लोगों को विस्थापित कर चुका है और यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था को बदल चुका है।
विज्ञापन


दोनों सांसद (रिपब्लिकन) लिंडसे ग्राहम और (डेमोक्रेट) रिचर्ड ब्लूमेंथल पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात की और युद्ध में बुरी तरह तबाह हुए इलाकों का दौरा किया। सांसदों ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों युद्ध के मसले पर पूरी तरह उनके साथ हैं।

ये भी पढ़ें: तीन वर्षों में रूस का सबसे बड़ा हमला, 472 ड्रोन दागे; मिसाइल अटैक में 12 यूक्रेनी सैनिकों की मौत
विज्ञापन


सांसदों ने चेतावनी दी कि रूस के नए हमलों को रोकने का मौका तेजी से कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी संसद में प्रस्तावित व्यापक प्रतिबंध विधेयक पश्चिम के लिए आखिरी मौका हो सकता है, जिससे क्रेमलिन की युद्ध अर्थव्यवस्था को दबाया जा सके। 

ग्राहम ने कहा, इस यात्रा से मैंने जाना कि पुतिन और अधिक युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, ब्लूमेंथल ने कहा कि प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक रूस की अर्थव्यवस्था को इस तरह सीमित कर देगा कि जैसे वह एक अलग और छोटे द्वीप पर फंसा हो। यह विधेयक रूस को कड़ी चोट पहुंचाएगा। सांसदों ने कहा कि पुतिन नए हमले की तैयारी में है और यह समय बेहद नाजुक है।

अमेरिका की सीनेट में लगभग सभी सांसद इस प्रतिबंध विधेयक का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन इसके संसद में पारित होने की संभावना अभी अनिश्चित है। यह विधेयक उन देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाएगा जो रूस से तेल, गैस, यूरेनियम और अन्य उत्पाद खरीदना जारी रखेंगे, जिनमें चीन और भारत जैसे बड़े देश शामिल हैं, जो रूस के ऊर्जा व्यापार का करीब 70 फीसदी हिस्सा हैं और युद्ध को वित्तीय मदद देते हैं।

ग्राहम ने कहा कि मैंने सीनेट में यह अब तक का सबसे सख्त विधेयक देखा है। उन्होंने कहा, दुनिया के पास पुतिन के खिलाफ खेलने के लिए कई विकल्प हैं। हम चीन और भारत को उनके युद्ध समर्थन के लिए निशाना बनाएंगे। 

ये भी पढ़ें: रक्षा खर्च बढ़ाने की तैयारी कर रहा ब्रिटेन, रूस को भेजेगा सख्त संदेश; शीत युद्ध के बाद सबसे बड़ा कदम
विज्ञापन


शांति वार्ता सोमवार को इस्तांबुल में फिर शुरू होनी है। लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने अभी तक कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं दिया है, जिसे दोनों सांसद जानबूझकर समय बर्बाद करने की रणनीति मानते हैं। ब्लूमेंथल ने कहा कि पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप को धोखा दे रहे हैं और बातचीत को लंबा खींचकर नए हमले की तैयारी कर रहे हैं।

ग्राहम ने कहा कि उन्होंने रूस के नए हमले के सबूत देखे हैं और पुतिन युद्ध को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप ने अब तक इस प्रतिबंध विधेयक का समर्थन नहीं किया है और कहा है कि वे इसे देखेंगे। ग्राहम ने कहा कि विधेयक ट्रंप के सलाहकारों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। उन्होंने ट्रंप के कूटनीतिक नजरिए का समर्थन किया लेकिन कहा कि पुतिन इस युद्ध को खत्म करने में दिलचस्पी नहीं रखते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें