फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन बोले- रूस में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे पश्चिमी देश, हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहा आतंकवाद

Sat, 28 Jun 2025 04:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।

सार

Russia: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि वे मिलकर रूस में अलगववाद को बढ़ावा दे रहे हैं। पुतिन ने ने कहा कि किसी भी पश्चिमी देश को इस्लामिक स्टेट की तब तक कोई चिंता नहीं, जब तक वह रूस के खिलाफ काम कर रहा है। 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम देश रूस में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पुतिन ने शुक्रवार को बेलारूस की राजधानी मिंस्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा, किसी को इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की गतिविधियों की कोई परवाह नहीं है, जब तक वह रूस के खिलाफ काम कर रहा है। मॉस्को में विस्फोट हुए और अब भी हो रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। सब कुछ ठीक माना जाता है, जब तक वह रूस के खिलाफ हो। 

ये भी पढ़ें: महरंग बलोच से डरी पाकिस्तान सरकार, हिरासत अवधि को 15 दिन के लिए और बढ़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ऐसा पहले भी हुआ जब पश्चिम देश सामूहिक रूप से हमारे देश में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे थे। उन्होंने रूस के खिलाफ लड़ाई में आतंकवाद को एक हथियार के रूप में उपयोग किया। राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान उस समय आया है, जब रूस और पश्चिमी देशों के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर टकराव लगातार जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें