फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Crisis: IDF की चेतावनी- मध्य गाजा खाली करें, खतरनाक इलाकों में न लौटें; 21 माह में अब तक 58 हजार+ मौतें

Sat, 28 Jun 2025 04:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

Gaza Crisis: इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच, इस्राइल रक्षा बल ने मध्य गाजा के निवासियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे तुरंत इलाके को खाली करें। आईडीएफ ने निवासियों से यह भी कहा कि वे दोबारा खतरे वाले क्षेत्रों में न लौटें। 
विज्ञापन
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : यूनिसेफ (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली रक्षा बल(आईडीएफ) ने शुक्रवार रात को मध्य गाजा के नागरिकों को तुरंत इलाका खाली करने की चेतावनी जारी की। आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाई आद्रेई ने यह चेतावनी जारी की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, गाजा पट्टी के नुसेरात, अल-जहरा और अल-मुगरका क्षेत्रों के सभी निवासियों के लिए यह चेतावनी है। इसके साथ ही उत्तरी तटीय इलाकों के निवासियों (अल-नुज्हा, अल-बादी, अल-बुसमा, अल-जहरा, अल-बुस्तानइम, बद्र, अबू हुरैरा, अल-रूदा और अल-सफा) के लिए भी यह संदेश है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला: सैन्य काफिले को बनाया गया निशाना; 13 सैनिकों की मौत, 10 जवानों समेत 29 घायल
विज्ञापन


आईडीएफ ने एक बयान में बताया कि इन इलाकों में आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को खत्म करने के लिए सेना पूरी ताकत से अभियान चला रही है। बयान में कहा गया, हम उन सभी ठिकानों को निशाना बनाएंगे, जहां से रॉकेट छोड़े जा रहे हैं या जिनका उपयोग आतंकवादी कर रहे हैं।   

आईडीएफ के बयान में कहा गया कि नागरिक इन क्षेत्रों को तत्काल खाली करें। बयान में कहा गया, अपनी सुरक्षा के लिए आप तुरंत दक्षिण की ओर अल-मवासी क्षेत्र की तरफ चले जाएं और कृपया खतरे वाले इलाकों में वापस न लौटें। बयान का अंत इस चेतावनी के साथ किया गया कि आतंकवादी संगठन आम नागरिकों के लिए तबाही लेकर आ रहे हैं। इसमें कहा गया, वे (हमास) आपके लिए खतरा हैं। आप तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल पर UN ने लगाया सामूहिक हत्याओं को बढ़ावा देने का आरोप; गाजा में IDF के हमलों में 34 लोगों की मौत

इस्राइल और हमास के बीच अक्तूबर 2023 में युद्ध शुरू हुआ था, जब हमास ने इस्राइल के कई हिस्सों पर हमले किए। इन हमलों में 1200 से ज्यादा इस्राइली नागरिक मारे गए थे। इसके बाद इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 58 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। गाजा की बड़ी आबादी बेघर हो चुकी है और उसे भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें