फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप संबंधी खबरों के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल को पुलित्जर पुरस्कार

Tue, 16 Apr 2019 12:12 PM IST
आसिम खान भाषा, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से जुड़ी जानकारियों को खोज परखने के बाद सामने लाने के लिए ‘पुलित्जर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ट्रंप परिवार के वित्त संबंधी मामलों में खुलासे के लिए पुरस्कार मिला है, जिसमें उसने ट्रंप परिवार के खुद साम्राज्य खड़ा करने के दावों को खारिज किया था और एक ऐसे व्यापार साम्राज्य का खुलासा किया जो कर संबंधी गड़बड़ी कर रहा है।

विज्ञापन


‘पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड’ ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में यह जानकारी दी। वहीं ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को गुप्त रूप से पैसे का भुगतान करने के मामले का खुलासा करने के लिए पुरस्कार मिला है।

इनके अलावा ‘साउथ फ्लोरिडा सन-सेंटिनल’, ‘पिट्सबर्ग पोस्ट-गजट’, ‘एसोसिएटेड प्रेस’, ‘रॉयटर्स’ को भी अलग-अलग खबरों के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ‘पुलित्जर पुरस्कार’ अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है जो समाचार पत्रों, पत्रकारिता, साहित्य आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें