फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी प्रतिबंध: इराक में ऑनलाइन मोबाइल गेम के विरोध में हुआ मतदान, नेपाल में कोर्ट ने नकारा

Wed, 24 Apr 2019 02:20 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पबजी, ऑनलाइन मोबाइल गेम (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

ऑनलाइन मोबाइल गेम पबजी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इसका युवाओं के दिमाग पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसको देखते कई देश इस मोबाइल गेम पर रोक लगा चुके हैं। नेपाल के बाद अब खाड़ी देश इराक में भी युवाओं में लोकप्रिय इस मोबाइल गेम को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इराक सरकार ने मोबाइल गेम पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में वोट किया। इसको लेकर संसद में हुई वोटिंग को दौरान सांसदों ने बैन के समर्थन में मतदान किया। 

विज्ञापन


पबजी के अलावा एक और ऑनलाइन मोबाइल गेम को बैन किया गया है। इराक सरकार का कहना है कि हिंसा से भरा यह मोबाइल गेम देश की संस्कृति, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। इतना ही नहीं, इसका नकारात्मक असर बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा पर भी पड़ रहा है। युद्ध और आतंकवाद से जूझ रहे इस देश के युवाओं का रुझान हिंसा की ओर बढ़ रहा है।

नेपाल में पबजी पर बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में ऑनलाइन मोबाइल गेम पबजी पर रोक नहीं लगाने का आदेश दिया है। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने 11 अप्रैल को सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों से पबजी सर्वर से उत्पन्न इंटरनेट ट्रैफिक को रोकने का निर्देश दिया था। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस ईश्वर प्रसाद खाटीवाड़ा ने नेपाल सरकार और संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया और उनसे पबजी पर जवाब मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत के पबजी को बैन करने के आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


मां-बाप की डांट से नाराज नौवीं के छात्र ने की खुदकुशी

इधर, तेलंगाना के निजामाबाद जिले में नौवीं के एक छात्र ने पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस ने अपने मां-बाप की डांट से नाराज होकर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि श्रेयस को ऑनलाइन मोबाइल गेम पबजी की लत लग चुकी थी और वह अधिकतर समय गेम खेलने में बिताता था। इसके चलते उसे अपने मां-बाप से अक्सर डांट मिलती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें