फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस: गवर्नर की गिरफ्तारी के बाद लाखों लोग सड़क पर, राष्ट्रपति पुतिन से मांगा इस्तीफा

Tue, 14 Jul 2020 05:11 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के बेहद ही लोकप्रिय गवर्नर सर्गेई आई. फर्गल की गिरफ्तारी के बाद इलाके में लाखों लोग सड़कों पर उतरकर राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से इस्तीफा मांग रहे हैं। यहां लाखों लोगों ने एकत्रित होकर रूस की संसद क्रेमलिन के खिलाफ चीन की सीमा से लगे खाबरोवस्क क्षेत्र में प्रदर्शन किया। रूस में सुदूर पूर्व के कई अन्य शहरों में भी गवर्नर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन पिछली गर्मियों में मॉस्को में हुए प्रदर्शनों से भी काफी बड़ा रहा। खाबरोवस्क के पार इलाका चीन के साथ प्रशांत महासागर में आर्कटिक क्षेत्र तक फैला हुआ है। यहां के लोकप्रिय नेता सर्गेई फर्गल रूस के उन बड़े प्रांतीय नेताओं में से एक हैं जो क्रेमलिन द्वारा पूरी तरह से नियंत्रित सियासी ताकतों के साथ पूरी तरह संबद्ध नहीं हैं।

पुतिन विरोधी नेता सर्गेई को पिछले सप्ताहांत कई हत्याओं के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। जबकि क्रेमलिन के आलोचकों ने इस गिरफ्तारी को पुतिन द्वारा राजनीतिक दमन का शिकार बनाने की कार्रवाई बताया। मॉस्को स्थित भ्रष्टाचार विरोधी प्रचारक और रूस के सबसे प्रमुख विपक्षी नेता अलेक्सी ए नवलनी ने इस प्रदर्शन को शहर के इतिहास में सबसे बड़ा प्रदर्शन बताया। नवलनी ने ट्वीट किया, सुदूर पूर्व के लोग आपके साथ हैं।
विज्ञापन


सर्गेई ने पुतिन समर्थक को हराया
वर्ष 2036 तक पुतिन के सत्ता में बने रहने का रास्ता साफ होने के बाद रूसी सुरक्षा सेवा के लोगों ने बड़े पैमाने पर देेश में विरोधियों के खिलाफ अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि पुतिन समर्थक उम्मीदवार को हराकर सर्गेई वर्ष 2018 में सत्ता में आए थे। ऐसे में पुतिन समर्थक राजनीतिक विरोधियों को सबसे पहले ठिकाने लगाना चाहते हैं। सर्गेई के खिलाफ यह सबसे बड़ा तलाशी अभियान था।
 
खेल करके वोट हासिल किए
इससे पहले पिछले हफ्ते एक प्रसिद्ध रक्षा पत्रकार को कथित तौर पर चेक गणराज्य के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं मानवाधिकार कार्यकर्ता मिखाइल खोदोरकोवस्की के घर पर भी छापा मारा गया था। मिखाइल ने संविधान के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई थी। पश्चिमी विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरफ्तारी इशारा करती है कि पुतिन ने खेल करके वोट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें