फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libya: लीबिया में प्रदर्शनकारियों ने बिजली न मिलने पर संसद भवन को आग लगाई

Mon, 04 Jul 2022 05:36 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, त्रिपोली

सार

तोबरुक में प्रदर्शन कर रहे लोग सत्ता में बैठे लोगों पर देश के साथ गद्दारी और जनता का पैसा हड़पने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
लीबिया गृहयुद्ध (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में राजनीतिक अस्थिरता और भीषण गर्मी में बिजली संकट से गुस्साए लोगों ने पश्चिम में स्थित राजधानी त्रिपोली में पिछले आठ साल का सबसे बड़ा प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए तोबरुक स्थित संसद भवन में आग लगा दी।

विज्ञापन


तोबरुक में प्रदर्शन कर रहे लोग सत्ता में बैठे लोगों पर देश के साथ गद्दारी और जनता का पैसा हड़पने का आरोप लगा रहे थे। बाद में सशस्त्र सेना ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। इस घटना के वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किए गए हैं। शहर के निवासियों ने भी इसकी पुष्टि की है। वीडियो में शोर मचाते प्रदर्शनकारी संसद भवन के भीतर आग की लपटें उठती देखकर खुशी मनाते दिख रहे हैं। पिछले साल समय पर चुनाव कराने में नाकामी के बाद लीबिया में सरकार पर नियंत्रण को लेकर देश में गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें