फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज में सीएम ममता बनर्जी का विरोध, बैठक में प्रदर्शनकारियों ने डाली बाधा

Fri, 28 Mar 2025 05:01 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को अपने लंदन दौरे के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज में ममता बनर्जी के खिलाफ कुल लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। जानकारी के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज में प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की बैठक में बाधा डाली है।
विज्ञापन
लंदन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी - फोटो : X / @AITCofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दिए जा रहे भाषण के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया और पोस्टर दिखाकर विरोध जताया। ये लोग राज्य में हुई चुनावी हिंसा और आरजी कर कॉलेज में हुई दुष्कर्म और हत्या केस को लेकर सवाल उठा रहे थे। ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में 'सामाजिक विकास – बालिका और महिला सशक्तिकरण' विषय पर भाषण दे रही थीं। करीब 30 मिनट बाद कुछ लोगों ने उनके भाषण को बीच में रोककर नारेबाजी शुरू कर दी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Medicines: एक अप्रैल से मरीजों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, बुखार-शुगर समेत इन बीमारियों की दवा हो सकती है महंगी

ममता बोलीं- यहां नहीं पश्चिम बंगाल में करें राजनीति
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने '2023 टीएमसी की तरफ से कराई गई चुनावी हिंसा' जैसे नारों वाले पोस्टर दिखाए। उन्होंने टाटा ग्रुप के बंगाल छोड़ने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। इसके जवाब में ममता बनर्जी ने कहा कि टाटा अब खड़गपुर और राजारहाट में उद्योग लगा रहे हैं। जब विरोध करने वालों ने आरजी कर कॉलेज के केस पर सवाल उठाया तो ममता बनर्जी ने कहा, 'यह मामला कोर्ट में है और इसकी जांच केंद्र सरकार की एजेंसी कर रही है।' इसके साथ ही ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से कहा, 'कृपया राजनीति यहां मत करें, आप मुझसे मेरे राज्य में राजनीति कर सकते हैं।'
विज्ञापन


ममता के विरोध पर राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमा गई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इसे 'देश की छवि खराब करने की कोशिश' बताया, जबकि सीपीआई (एम) की छात्र इकाई एसएफआई ने कहा कि 'सीएम छात्रों के गुस्से से बच नहीं सकतीं'। मामले में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने प्रदर्शनकारियों को 'वामपंथी समर्थक जो बंगाल के अतीत को भूल गए हैं' बताया और कहा कि 'उन्होंने सवाल-जवाब सत्र में भाग लेने के बजाय हंगामा किया। वहीं, एसएफआई नेता देबंजन दास ने कहा कि 'ममता बनर्जी को हर जगह सवालों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि बंगाल में शिक्षा और छात्रों के अधिकार लगातार कम हो रहे हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी भाषा नीति और परिसीमन के विरोध में उतरी, कहा- यह संघवाद के खिलाफ

भाजपा-कांग्रेस ने भी सीएम ममता पर साधा निशाना
भाजपा ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता सजल घोष ने कहा, 'एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुख्यमंत्री को देश की छवि को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए थी। कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से यह बताने को कहा कि 'इन विदेश दौरों से कितना निवेश राज्य में आया?'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें