फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netherlands: अमेरिकी हमलों के खिलाफ नीदरलैंड में विरोध, ईरान में बढ़ते तनाव के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

Sun, 22 Jun 2025 09:05 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेग

सार

नीदरलैंड के हेग में नाटो सम्मेलन से पहले सैकड़ों लोगों ने सैन्य खर्च और संभावित ईरान युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'नो ईरान वॉर' के बैनर उठाए और शांति व हरित ऊर्जा में निवेश की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी हमलों की भी कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
इस्राइल-ईरान संघर्ष - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड के हेग शहर में मंगलवार से शुरू हो रहे नाटो सम्मेलन से पहले रविवार को सैकड़ों लोगों ने सैन्य खर्च और संभावित ईरान युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नाटो, गाजा युद्ध और अमेरिका की तरफ से ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हालिया हमलों का विरोध किया।

प्रदर्शन में भाग ले रहे बेल्जियम के राजनेता जोस डीहेस ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें युद्ध में नहीं, बल्कि शांति और सतत ऊर्जा में निवेश करना चाहिए। प्रदर्शन स्थल सम्मेलन स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पार्क में था।

ईरानी नागरिकों ने जताई चिंता

विज्ञापन

इस प्रदर्शन में कई ईरानी नागरिक भी शामिल हुए जिन्होंने नो ईरान वॉर जैसे बैनर उठाए हुए थे। नीदरलैंड में रहने वाले 74 वर्षीय होसैन हमदानी ने कहा कि हम युद्ध के खिलाफ हैं। लोग शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं। पर्यावरण की हालत देखिए, पहले से ही हालात खराब हैं, फिर हम युद्ध पर पैसे क्यों खर्च कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन 'मिडनाइट हैमर': 125 फाइटर जेट...14 बंकर-बस्टर बम; अमेरिका ने 25 मिनट में तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने

बढ़ते सैन्य खर्च पर विवाद

विज्ञापन

नाटो का यह वार्षिक सम्मेलन 32 देशों के नेताओं को एकजुट करेगा, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग के अनुरूप रक्षा बजट बढ़ाने पर चर्चा होगी। हालांकि, सम्मेलन से ठीक पहले स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने नाटो महासचिव मार्क रुटे को पत्र लिखकर कहा कि जीडीपी का 5% रक्षा पर खर्च करना अनुचित और हानिकारक होगा। वर्तमान में भी कई नाटो देश अपने जीडीपी का कम से कम 2% रक्षा पर खर्च नहीं कर रहे हैं, हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से कई देशों ने खर्च में इजाफा किया है। 

ये भी पढ़ें:- Putin-Trump: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस की दो टूक, क्रेमलिन बोला- ट्रंप से बात करने का सवाल ही नहीं

सम्मेलन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गौरतलब है कि नाटो में होने वाले वार्षित सम्मेलन के दौरान डच इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऑरेंज शील्ड नाम के इस ऑपरेशन में हजारों पुलिसकर्मी, सैन्यकर्मी, ड्रोन, नो-फ्लाई ज़ोन और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें