फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protest In Zurich: ट्रंप की स्विट्जरलैंड यात्रा के खिलाफ विरोध, ज्यूरिख में पुलिस-प्रदर्शनकारी आमने-सामने

Wed, 21 Jan 2026 11:12 AM IST
रिया दुबे वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख

सार

WEF और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की स्विट्ज़रलैंड यात्रा के विरोध में ज्यूरिख में निकाली गई रैली हिंसक हो गई, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालात काबू में करने के लिए वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में सोमवार डब्ल्यूईएफ और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की स्विट्जरलैंड यात्रा के विरोध में निकाली गई रैली के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शनकारियों और दंगा-नियंत्रण पुलिस के बीच जोरदार झड़पें हुईं।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Trump Davos Plane Glitch: US से दावोस जा रहे ट्रंप के विमान में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा

पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। झड़पें रैली समाप्त होने के बाद भड़क उठीं, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी क्यों विरोध कर रहे थे?

प्रदर्शनकारी WEF को वैश्विक कॉरपोरेट हितों का प्रतीक बताते हुए इसका विरोध कर रहे थे और साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर काबू पा लिया गया है, हालांकि किसी के घायल होने या गिरफ्तारियों को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें