फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का अब लंदन में विरोध: उच्चायुक्त के आवास के सामने प्रदर्शन, विदेश मंत्री कुरैशी को बताया अत्याचारी 

Mon, 27 Sep 2021 11:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में पाकिस्तान का विरोध हो रहा है। दुनिया के तमाम देश उसे दोषी ठहरा रहे हैं। कई जगह उसके खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनेवा के बाद अब पाकिस्तान का लंदन में भी विरोध शुरू हो गया है। यहां तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के खिलाफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उन्हें अत्याचारी बताया। बता दें शाह महमूद कुरैशी तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर लंदन पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


उनके लंदन पहुंचते ही नेशनल इक्वेलिटी पार्टी जम्मू कश्मीर, गलगिट बाल्टिस्तान और लद्दाख के कार्यकर्ता कश्मीरी पाकिस्तानी उच्चायुक्त के आवास के सामने इकट्ठा हो गए और विरोध में नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान कश्मीरियों के खिलाफ अत्याचार कर रहा है। 

आतंक के खिलाफ पाक को जिम्मेदार ठहराए दुनिया 
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कश्मीर व गिलगिट बाल्टिस्तान के लोगों के बुनियादी अधिकार छीन लिए गए हैं। पाकिस्तान उनके खिलाफ अत्याचार कर रहा है। वहां आतंकियों को शरण दी जा रही है। मांग की कि दुनिया पाकिस्तान को इस अत्याचार और आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराए। 
विज्ञापन


जेनेवा में भी हुआ था प्रदर्शन 
बता दें, एक दिन पहले जेनेवा स्थित यूनाइटेड नेशन के मानवाधिकार कार्यालय के सामने भी रविवार को प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान भी पाकिस्तान विरोधी नारे लगे थे और आतंक को शरण देने का आरोप लगाया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें