फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: भारतीय मूल की प्रख्यात वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी की संक्रमण से मौत, हाल ही में लंदन से लौटी थीं

Wed, 01 Apr 2020 03:59 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में रहने वाली भारतीय मूल की मशहूर वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी की कोरोना वायरस से संक्रमित होने से मौत हो गई है। इस जानलेवा वायरस से दक्षिण अफ्रीका में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


वैक्सीन वैज्ञानिक और एचआईवी के लिए रोकथाम करने वाले एक केंद्र की प्रमुख रामजी हाल ही में लंदन से लौटी थी। हालांकि लंदन से लौटने पर उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए थे। 

50 वर्षीय रामजी डरबन में दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (एसएएमआरसी) कार्यालयों के क्लीनिकल ट्रायल यूनिट के प्रधान अन्वेषक और यूनिट डायरेक्टर थी। एसएएमआरसी के अध्यक्ष और सीईओ ग्लेंडा ग्रे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि आज हम आपको प्रोफेसर गीता रामजी के दुखद निधन से अवगत करा रहे हैं। प्रो रामजी का कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते निधन हो गया। 
विज्ञापन


वैक्सीन वैज्ञानिक गीता को 2018 में यूरोपियन डेवलपमेंट क्लीनिकल ट्रायल्स पार्टनरशिप्स की तरफ से आउटस्टैंडिंग फीमेल साइंटिस्ट का अवॉर्ड दिया गया था। यह अवॉर्ड उन्हें एचआईवी की रोकथाम के नए तरीकों को खोजने के लिए दिया गया था।

दक्षिण अफ्रीका में संक्रमितों की संख्या 1300 के पार
वही, रविवार को लॉकडाउन के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका में पांच लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। अभी तक इस अफ्रीकी देश में इस जानलेवा वायरस से 1,353 लोग संक्रमित है। संक्रमण के प्रसार को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह घर-घर जाकर जांच करने वाली टीम की संख्या में 10,000 कर्मियों की बढ़ोतरी कर रही है, ताकि कोरोना से लड़ाई को तेज किया जा सके। 

रविवार शाम एक राष्ट्रीय प्रसारक रामफौसा ने हजारों दक्षिण अफ्रीकी लोगों को लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं लेने को लेकर आगाह किया और कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41,654 हो गई है और 850,580 लोग जानलेवा वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें