फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान के कहने पर पाकिस्तान में एलओसी की ओर जुलूस का कार्यक्रम टला

Sun, 15 Sep 2019 03:32 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • पाकिस्तान में कुछ राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों जुलूस को टाला।
  • ऐसा प्रधानमंत्री इमरान खान के कहने पर किया गया है।
  • ये जुलूस भारत से लगी नियंत्रण रेखा की ओर प्रस्तावित था।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में कुछ राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों के भारत से लगी नियंत्रण रेखा की ओर प्रस्तावित जुलूस को वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के कहने पर टाल दिया गया है।

विज्ञापन


इमरान खान ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र आम सभा में 27 सितंबर को उनके भाषण देने तक इस जुलूस को टाल दिया जाए। अनुमान है कि इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे।

पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन ने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों के प्रमुखों की समिति ने यह निर्णय लिया।

भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो संघ शासित राज्यों में बांटने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव है।

केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने का फैसला किया था।

इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक रिश्तों को कमतर कर दिया और भारतीय उच्चायुक्त को अपने यहां से निष्कासित कर दिया।

प्रधानमंत्री खान ने शुक्रवार को एक रैली में कहा कि उन्हें पता है कि पीओके में ज्यादातर नवयुवक एलओसी की ओर जुलूस निकालना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र आम सभा में उनके भाषण तक इस कार्यक्रम को टाल दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें