फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New York: क्वींस में यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हिंसक प्रदर्शन, मेयर ममदानी समेंत अमेरिकी नेताओं ने की निंदा

Sat, 10 Jan 2026 09:18 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

न्यूयॉर्क के क्वींस में एक यहूदी धर्मस्थल के बाहर प्रदर्शन के दौरान हमास के समर्थन में नारे लगे। इसको लेकर जोहरान ममदानी समेत कई अमेरिकी नेताओं ने कड़ी निंदा की है। यह घटना अमेरिका में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आई है।
विज्ञापन
जोहरान ममदानी, न्यूयॉर्क के मेयर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में गुरुवार रात उस समय तनाव फैल गया जब वहां एक यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान हमास के समर्थन में नारे लगाए गए। इसको लेकर न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने इन नारों की निंदा की है।यह प्रदर्शन 'फिलिस्तीनी मुक्ति सभा' ने आयोजित किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने "हम हमास का समर्थन करते हैं" जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले ममदानी?
वहीं, इजराइल समर्थकों ने भी नस्लीय और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध प्रदर्शन को लेकर ममदानी ने एक मीडिया संस्थान से कहा कि इस तरह की बयानबाजी गलत है। न्यूयॉर्क में इसके लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम पुलिस के संपर्क में है। वे लोगों की सुरक्षा और विरोध करने के अधिकार, दोनों का ध्यान रखेंगे।

ये भी पढ़ें: MEA: 'अपने काम पर ध्यान दें', भारत की जोहरान ममदानी को दो टूक, उमर खालिद को लिखे पत्र के बाद मिली ये नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने की आलोचना
शुरुआत में हमास की विशेष रूप से निंदा न करने के लिए ममदानी की आलोचना हुई थी। इसके बाद शनिवार को उन्होंने साफ किया कि आतंकी संगठन के समर्थन में नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ममदानी के अलावा, अन्य नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन पर गुस्सा जाहिर किया है। अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स और गवर्नर कैथी होचुल ने हमास को आतंकी संगठन बताया। उन्होंने कहा हम आतंकवादियों का समर्थन नहीं करते।  वहीं, सांसद एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने कहा कि यहूदी इलाके में ऐसे नारे लगाना घृणित और यहूदी-विरोधी है। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें