फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन : स्वास्थ्य की लचर नीति पर मदद को आगे आए हैरी-मेगन

Fri, 20 Mar 2020 05:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

ब्रिटेन की जनता सत्तारूढ़ बोरिस सरकार की स्वास्थ्य की लचर नीति को लेकर आलोचना कर रही है। इन आलोचनाओं के बीच ब्रिटेन का शाही जोड़ा मदद के लिए आगे आया है। शाही जिम्मेदारियों को छोड़ने का फैसला कर हैरान कर देने वाले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने कोरोना वायरस से जुड़ी मानवीय आपदा की इस घड़ी में मदद की पहल की है।

विज्ञापन


उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर कहा कि आने वाले समय में खुद को और ब्रिटेन की जनता को सुरक्षित रखने के लिए विशेषज्ञों से बात करके सूचना और संसाधन साझा करेंगे। हैरी और मेगन ने कहा कि हम सभी साथ हैं। एक वैश्विक समुदाय होने के कारण हम इस प्रक्रिया के साथ एक दूसरे का साथ दे सकते हैं। हमें डिजिटल नेबर हुड बनाना है ताकि हर कोई इसमें सुरक्षित महसूस कर सके।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें