पीएम मोदी ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के बलिदान को देखते हुए आशुगंज में उनकी याद में मेमोरियल बनाए जाने के फैसले के लिए बांग्लादेश सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही शेख हसीना को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की गोल्डन जुबली वर्षगांठ पर साल 2022 में भारत दौरे के लिए आमंत्रित किया। : विदेश मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश की दो दिनों की शनिवार को समाप्त हो गई और वे स्वदेश लौट आए।
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छह दिसंबर को 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। श्रृंगला ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' की सराहना की है। दोनों देशों ने एक दूसरे को अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का भरोसा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बांग्लादेश के दूसरे दिन के दौरे पर है। आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी मतुआ समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात पश्चिम बंगाल के मायनों में काफी अहम मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस समुदाय से आज पीएम मोदी मिलने जा रहे हैं उनका बंगाल की 70 विधानसभा सीटों पर असर है और सबसे खास बात यह है कि आज इनमें से कई सीटों पर मतदान भी है।
शुक्रवार की शाम को पीएम मोदी ने ढाका में बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस पर एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। नेशनल परेड स्क्वायर से पीएम मोदी ने संबोधन दिया। यहां उन्होंने शेख मुजीबुर रहमान को साल 2020 के गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा। रहमान की छोटी बेटी शेख रेहाना ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। पीएम ने मुक्ति युद्ध में शामिल जवानों को नमन किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में न्योता देने के लिए बांग्लादेश को धन्यवाद कहते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं।
हिंदू मंदिरों की अपनी यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी अपने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। इसके बाद, वह बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी का आज बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम दक्षिणपश्चिमी शतखिरा और गोपालगंज में जशोरेश्वरी और ओरकांडी मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। वह ईश्वर गांव पहुंचेंगे और यहां जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। आपको बता दें कि यह 51 शक्ति पीठों में से एक है। जशोरेश्वरी काली मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। अपने कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गोपालगंज जिले के तुंगीपाड़ा में 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक पर भी जाएंगे। वह उस स्थान पर जाने वाले पहले गणमान्य भारतीय होंगे।