06:20 PM, 02-Nov-2019
पीएम मोदी ने कहा-
प्राचीन सुवर्णभूमि, थाईलैंड में आप सभी के बीच हूं तो लगता ही नहीं है कि कहीं विदेश में हूं। ये माहौल, ये वेशभूषा, हर तरफ से अपनापन का आभास मिलता है, अपनापन झलकता है। आप भारतीय मूल के हैं सिर्फ इसलिए नहीं, बल्कि थाईलैंड के कण-कण, जन-जन में भी अपनापन नजर आता है। यहां की बातचीत में, यहां के खान-पान में, यहां की परंपराओं में, आस्था में, आर्किटेक्चर में, भारतीयता की झलक है। थाईलैंड की यह मेरी पहली आधिकारिक यात्रा है। तीन साल पहले थाईलैंड नरेश के स्वर्गवास पर मैंने शोक संतप्त भारत की ओर से उन्हें श्रद्धांजालि अर्पित की थी। आज थाईलैंड के नए नरेश के राज-काल में, अपने मित्र प्रधानमंत्री ‘प्रयुत चान ओ च’ के निमंत्रण पर मैं भारत-आसियान समिट में भाग लेने यहां आया हूं।