पीएम मोदी भूटान से दिल्ली के लिए रवाना होते हुए
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा रविवार को संपन्न हो गया और अब वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले पहले पीएम मोदी ने भूटान के विपक्ष के नेता पेमा ग्यात्सो से रविवार को मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय हितों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान की नेशनल असेंबली के विपक्ष के नेता डॉ. पेमा ग्यात्सो से मुलाकात की। मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का भूटान के हर राजनीतिक दल के बीच पूरा समर्थन है।’
इससे पहले, मोदी ने ‘राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन’ में श्रद्धांजलि अर्पित की थी, जो कि स्वर्गीय तृतीय द्रूक ग्यालपो के सम्मान में बनाया गया है। मोदी ने कहा, ‘राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन’ में श्रद्धांजलि अर्पित कर अच्छा महसूस कर रहा हूं, जो कि द्रूक ग्यालपो के सम्मान में बनाया गया है जो शांति, सौहार्द और सतत विकास के पैरोकार थे।
मई में दूसरी बार सरकार का गठन करने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है।मोदी ने शनिवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग से मुलाकात की थी।