फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की बड़ी बातें: MAGA से लेकर जनहित की सरकारी योजनाओं तक, इन बातों पर खास जोर

Wed, 25 Feb 2026 10:11 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में एक साल में ऐतिहासिक बदलाव का दावा किया। उन्होंने अर्थव्यवस्था, निवेश, टैक्स कटौती, टैरिफ, सीमा सुरक्षा और दवा कीमतों में कमी पर जोर दिया। ट्रंप ने घुसपैठ रुकने और महंगाई घटने की बात कही। साथ ही भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तानी पीएम की जान बचाने की बात कही।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की नीतियों का खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि एक साल में अमेरिका ने ऐसा बदलाव देखा है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने इसे अमेरिका का स्वर्ण काल बताया और कहा कि देश अब पीछे नहीं लौटेगा।
विज्ञापन


करीब एक घंटे 50 मिनट लंबे भाषण में ट्रंप ने अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा, टैक्स कटौती, दवा कीमतों, टैरिफ नीति और विदेश नीति पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहा है और आने वाले तीन साल में भी यही नीति जारी रहेगी। भाषण के दौरान डेमोक्रेट सांसदों ने विरोध किया, जबकि रिपब्लिकन खेमे ने समर्थन में नारे लगाए। आइए इस भाषण में ट्रंप की बड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं।

भारत-पाक तनाव पर बड़ा दावा... ट्रंप ने कहा कि हालात इतने गंभीर थे कि परमाणु टकराव की आशंका थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर वो दखल न देते तो 3.5 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने इसे अपनी कूटनीतिक सफलता बताया। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन


इस्राइल-ईरान और मध्य पूर्व... राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने इस्राइल-हमास संघर्ष में शांति वार्ता को आगे बढ़ाया। ईरान के परमाणु ठिकानों पर मिडनाइट हैमर के तहत हमले का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देश के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे युद्ध नहीं, कूटनीति चाहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो सख्ती होगी।

अर्थव्यवस्था और निवेश पर जोर... ट्रंप ने दावा किया कि बीते एक साल में अमेरिका में 18 खरब डॉलर का निवेश आया। निर्माण क्षेत्र में 70 हजार नई नौकरियां बनीं। निजी क्षेत्र में 100 फीसदी नई नौकरियां पैदा हुईं। उन्होंने कहा कि महंगाई पांच साल में सबसे कम स्तर पर है और गैसोलीन की कीमत कई राज्यों में 2.30 डॉलर से नीचे है।

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले नौ महीनों में एक भी अवैध घुसपैठ नहीं हुई। उन्होंने डेमोक्रेट्स पर होमलैंड सिक्योरिटी की फंडिंग रोकने का आरोप लगाया और तुरंत बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सीमाएं इतिहास में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।



टैक्स, टैरिफ और व्यापार नीति... ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती का दावा किया। उन्होंने कहा कि टैरिफ के जरिए अरबों डॉलर जुटाए गए और कई देशों के साथ नई ट्रेड डील हुई। उनका कहना था कि टैरिफ से इतनी आमदनी हो सकती है कि आयकर व्यवस्था पर बोझ कम किया जा सके। पूरी खबर यहां पढ़ें...

स्वास्थ्य, हाउसिंग और सामाजिक योजनाएं... उन्होंने दवाओं की कीमत कम करने का दावा किया। ओबामा केयर की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी नई हेल्थकेयर नीति सीधे लोगों को फायदा पहुंचाएगी। बड़े निवेश फर्मों को हजारों घर खरीदने से रोकने के आदेश का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा... ट्रंप ने कहा कि जहां संभव होगा, शांति बनाएंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर अमेरिका की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। उन्होंने पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी दबदबा मजबूत करने की बात कही। साथ ही 2028 ओलंपिक लॉस एंजिलिस में होने और अमेरिका की सैन्य ताकत बढ़ने का जिक्र किया।


अन्य वीडियो-



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें