फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम बहुत खराब दिख रहे हो': अपनी सेहत पर सवाल सुनते ही भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, पत्रकार से कहा- खुद को फिट करो

Fri, 30 Oct 2026 07:42 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सेहत और चुनावी रैलियां रद्द करने को लेकर पूछे गए पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने जवाब देने के बजाय पत्रकार के शारीरिक रूप-रंग पर निजी टिप्पणी की और उसे फिट रहने की सलाह दी। ट्रंप ने कंसास और आयोवा की चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं।

 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक पत्रकार पर निजी हमला किया। दरअसल, जब पत्रकार ने ट्रंप की सेहत और कंसास तथा आयोवा में होने वाली चुनाव रैलियों को रद्द करने के उनके फैसले के बारे में सवाल किया। इस पर ट्रंप ने उनके शारीरिक रूप-रंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, खुद को फिट रखने की सलाह दी। 

विज्ञापन




क्या है पूरा मामला? 
यह बहस तब शुरू हुई जब पत्रकार ने पूछा कि क्या कंसास न जाने का ट्रंप का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि देश भर में हफ्तों तक चुनाव प्रचार करने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है? ट्रंप अचानक गुस्से में आ गए। उन्होंने पत्रकार से कहा, 'ओह, ऐसा सवाल पूछने के लिए आप बीमार हैं। आप बीमार हैं।'
विज्ञापन


जब रिपोर्टर ने साफ किया कि वह केवल राष्ट्रपति का हाल-चाल पूछ रहा था, तो ट्रंप ने उस व्यक्ति के शारीरिक रूप-रंग पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कुछ पल के लिए पत्रकार की नकल उतारी और उसके सवाल को दोहराया। ट्रंप ने कहा, 'इस आदमी को देखो। इसका शरीर बिल्कुल भी ठीक नहीं है।'

ट्रंप ने दोबारा क्या टिप्पणी की? 
जब उनसे फिर पूछा गया कि क्या उनकी तबीयत ठीक है, तो राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उनका स्वास्थ्य एकदम सही है। उन्होंने कहा, 'मैं पिछले दो हफ्तों से खुद पर नजर रख रहा हूं। मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं।' इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति पर एक और निजी हमला किया। ट्रंप ने टिप्पणी की, 'तुम बहुत भद्दे लग रहे हो। अपने शरीर को ठीक करो। तुम बहुत ही खराब दिख रहे हो।'

यह तीखी बहस तब हुई जब ट्रंप ने कैनसस और आयोवा में सप्ताहांत के लिए तय अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला किया। इन जगहों पर मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) में रिपब्लिकन पार्टी को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है।

यह रैलियां कहां होनी थीं?
ये रैलियां शनिवार को कैनसस के सलीना और रविवार को आयोवा के डुबुक में होनी थीं। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें कि ऐसा नहीं लगता कि उन्हें कैनसस जाने की जरूरत है। इसके  साथ ही उन्होंने इस राज्य में रिपब्लिकन सीनेटर रोजर मार्शल की जीत की संभावनाओं पर भरोसा जताया।

ट्रंप के कैंपेन फंडिंग ग्रुप ने क्या बताया? 
बाद में रिपब्लिकन नेशनल कमिटी ने आयोवा रैली के रद्द होने की भी पुष्टि कर दी। ट्रंप के कैंपेन फंडिंग ग्रुप, 'MAGA इंक' ने बताया कि ट्रंप खुद वहां जाने के बजाय, चुनाव के दिन से पहले कैनसस और आयोवा समेत कम से कम 19 राज्यों में 'टेली-रैलियों' (फोन या ऑनलाइन माध्यम से होने वाली रैलियों) की एक श्रृंखला आयोजित करेंगे।

1 अक्तूबर से, ट्रंप ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों के प्रचार के लिए 19 राज्यों में 25 रैलियां की हैं। इन मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) से यह तय होगा कि क्या रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, दोनों में अपना मामूली नियंत्रण बनाए रख पाते हैं या नहीं। इन दो कार्यक्रमों को रद्द करने के बावजूद, उम्मीद है कि ट्रंप शुक्रवार को एक और चुनावी कार्यक्रम के लिए फ्लोरिडा जाएंगे।

राष्ट्रपति पहले भी अपने चुनावी कार्यक्रम की शारीरिक थकान और चुनौतियों के बारे में बात कर चुके हैं। सोमवार को मिसिसिपी में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा, 'ईश्वर ने हमारे वोकल कॉर्ड्स (आवाज के तंतुओं) को ऐसा नहीं बनाया है कि हम रोज एक रैली कर सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें