फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप ने रेडियो होस्ट लेनार्ड मैककेल्वे को बताया मूर्ख, कहा- वह मेरे बारे में कुछ नहीं जानता

Mon, 04 Aug 2025 03:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मशहूर रेडियो होस्ट लेनार्ड मैककेल्वे द्वारा आलोचना करने के एक दिन बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर निशाना साधा। ट्रंप ने उन्हें मूर्ख बताया और नस्लवादी टिप्पणी करने वाला करार दिया। ट्रंप ने कहा कि वह मेरे और मेरे काम के बार में कुछ भी नहीं जानता है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक सोशल मीडिया पोस्ट में मशहूर रोडियो होस्ट लेनार्ड मैककेल्वे (चॉर्लमैगेन था गॉड) पर निशाना साधा। ट्रंप ने रेडियो होस्ट को मूर्ख बताते हुए कहा कि वह मेरे बारे में या मेरे काम के बारे में कुछ भी नहीं जानता है। 

विज्ञापन


ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब लेनार्ड ने फॉक्स न्यूज के एक शो में ट्रंप की आलोचना की। यह शो ट्रंप की बहू और रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की पूर्व सह-अध्यक्ष लारा ट्रंप होस्ट करती हैं। यह पूछे जाने पर कि वह ट्रंप के राष्ट्रपति पद को कैसे आंकेंगे। इस पर रेडियो होस्त ने कहा, 'मैं इसे अच्छी रेटिंग नहीं दूंगा, क्योंकि हममें से सबसे कमजोर लोग अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।' हालांकि, लेनार्ड ने लारा ट्रंप से कहा कि वे ट्रंप की आलोचना पहली बार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की भी आलोचना की थी, जब उन्हें लगा कि बाइडन काम अच्छा नहीं कर रहे। 

ये भी पढ़ें: Gaza War: IDF ने हमास के 130 ठिकानों पर किए हमले, गाजा में स्थापित हो सकता है अंतरराष्ट्रीय प्रशासन
विज्ञापन


ट्रंप ने लेनार्ड को नस्लीय टिप्पणी करने वाला बताया
इसके जवाब में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि लेनार्ड मूर्ख थे, जिन्होंने डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को वोट दिया था। ट्रंप ने लेनार्ड को नस्लीय टिप्पणी करने वाला करार दिया। साथ ही उन्होंने उनके पेशेवर उपनाम में गॉड शब्द के प्रयोग की भी आलोचना की। ट्रंप ने पूछा, 'क्या कोई सोच सकता है कि अगर मैंने अपने नाम में गॉड शब्द इस्तेमाल किया होता तो कितना हंगामा होता।' 

ट्रंप के कर और व्यय कानून से व्यक्तिगत रूप से होगा लाभ
लेनार्ड ने कहा कि ट्रंप की कर और व्यय कानून में स्वीकृत कर छूट से उन्हें व्यक्तिगत रूप से लाभ होगा, लेकिन उन्होंने कहा, 'ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिन्हें इस कानून से नुकसान होगा।' उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे किसी भी कानून के पक्ष में नहीं हूं, जो लोगों से मेडिकेड जैसी सुविधाएं छीन ले और उन्हें पहले से भी बदतर आर्थिक स्थिति में डाल दे।'

लेनार्ड ने ये की भविष्यवाणी
लेनार्ड ने यह भी भविष्यवाणी की कि रिपब्लिकन पार्टी के पारंपरिक रूढ़ीवादी नेता एक दिन ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) आंदोलन से पार्टी को वापस ले लेंगे। उन्होंने इसके उदाहरण के तौर पर ट्रंप द्वारा जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने से इनकार करने का हवाला दिया। लेनार्ड ने कहा, 'मुझे लगता है कि रिपब्लिकन पार्टी में इस समय एक राजनीतिक तख्तापलट चल रहा है, जिस पर लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। एपस्टीन का मामला एक ऐसा मुद्दा है, जिसे MAGA समर्थक छोड़ना नहीं चाहते। पारंपरिक रूढ़िवादी नेता इस मुद्दे का इस्तेमाल करके पार्टी की कमान फिर से अपने हाथ में ले सकते हैं- बिना MAGA को नाराज किए। मुझे लगता है कि वे ऐसा करने वाले हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Donald Trump: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का फिर लिया श्रेय, कहा- व्यापार के जरिये सुलझाया तनाव

न्याय विभाग ने एपस्टीन से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज जारी करने से किया था इनकार
हाल ही में न्याय विभाग ने कहा था कि वह एपस्टीन यौन-तस्करी जांच से संबंधित कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज जारी नहीं करेगा। न्याय विभाग के इस फैसले से ऑनलाइन जासूसों, षड्यंत्र सिद्धांतकारों और ट्रंप समर्थकों में नाराजगी फैल गई। अधिकारियों का कहना है कि एपस्टीन ने 2019 में मुकदमे की प्रतीक्षा के दौरान न्यूयॉर्क की जेल में आत्महत्या कर ली थी। एपस्टीन ट्रंप और अन्य अरबपतियों समेत प्रसिद्ध लोगों से जुड़ा हुआ था, इसलिए यह मामला आज भी लोगों की रुचि का विषय बना हुआ है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें