फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Droupadi Murmu: मलावी में राष्ट्रपति मुर्मू ने की भारतीयों से मुलाकात, कहा- वे दोनों देशों के बीच की कड़ी

Fri, 18 Oct 2024 09:11 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिलोंग्वे

सार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को मलावी पहुंचीं थीं। यहां वह मलावी के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगी तथा व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत करेंगी।
विज्ञापन
मलावी में भारतीय समुदाय के समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देशों की यात्रा की तीसरी कड़ी में मलावी पहुंचीं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय दोनों देशों के बेहतर संबंधों के बीच की कड़ी है। मलावी के लिलोंग्वे में एक समारोह में भारतीय समुदाय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलवाी के समाज और अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय के योगदान को सराहा और उनसे भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत और मलावी ने राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे कर लिए हैं। ये संबंध ऐतिहासिक हैं। भारत आपसी विश्वास, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के आधार पर अफ्रीका महाद्वीप के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है। 

उन्होंने कहा कि देश से बाहर रहने वाले भारतीय नागरिकों का कल्याण भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम भारतीयों की चिंता दूर करने और उनकी सुरक्षा, कल्याण, प्रगति सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को मलावी पहुंचीं थीं। यहां वह मलावी के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगी तथा व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत करेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है। मलावी के उप राष्ट्रपति माइकल उसी ने हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया था। विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, यह भारत से मलावी की पहली राजकीय यात्रा है। मुर्मू मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजर मैक्कार्थी चकवेरा के निमंत्रण पर 17-19 अक्टूबर तक मलावी का दौरा कर रही हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति ने अल्जीरिया और मॉरिटानिया देशों का दौरा किया था। मॉरिटानिया में उन्होंने राजनयिक प्रशिक्षण और वीजा छूट समेत चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने-अपने समकक्षों के साथ बातचीत की। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें