फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती सहेली को मारा और पेट काट डाला, बच्चा चोरी के जुनून में बन गई हत्यारिन

Thu, 03 Sep 2020 03:14 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनेलिन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ब्राजील के दक्षिणी सेंटा कैटरिना के कैनेलिन में एक बेहद भयावह घटना सामने आई है। यहां बच्चा चुराने के जुनून में एक महिला ने अपनी गर्भवती सहेली की हत्या कर दी। सिर्फ इतना ही नहीं हत्या करने के साथ-साथ आरोपी महिला ने पीड़िता का पेट काटकर उसके शिशु को बाहर निकाला और अपने साथ ले गई। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैनेलिन में एक निर्माणाधीन जगह पर 24 वर्षीय गर्भवती महिला का शव पाया गया था। स्थानीय अधिकारी पाउलो अलेक्जेंड्रे फ्रीसलेबेन ई सिल्वा ने कहा कि पीड़ित महिला का शव देखकर साफ था कि किसी तेज औजार से उसका पेट काटा गया है। उसके शरीर पर ईंट मारने से चोट के निभान भी थे।

पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि मृत महिला की पहचान फ्लेविया गोडिन्हो मफरा के रूप में की गई, जो 36 सप्ताह की गर्भवती थी।

कैसे हुई हत्या
दरअसल, गुरुवार 27 अगस्त को फ्लेविया गोडिन्हो मफरा अचानक गायब हो गई थी। मृतका का शव उसके पति और मां को बीती 28 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे मिला था। जिसे गलेरा के पास एक बंद पड़े बर्तन बनाने वाले यार्ड में फेंका गया था। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतका की हत्या उसकी अपनी स्कूल में साथ पढ़ने वाली सहेली ने की थी।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। उसने बताया कि पीड़ित और वह काफी पुरानी सहेली थीं। घटना वाले दिन उसने पीड़ित महिला को बेबी शॉवर का बहाना बनाकर घटनास्थल पर बुलाया था।

इसके बाद पीड़िता मफरा के वहां पहुंचने पर ईंटों से वार कर उसे मार डाला, फिर पेट काटकर नवजात बच्ची को बाहर निकाला और मौके से फरार हो गई। बेबी शॉवर के बारे में दो अन्य सहेलियों को भी पता था। परंतु बाद में उनसे कहा गया था कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

आखिर क्यों ले ली सहेली की जान
मृतका का पेट काटा गया था। नवजात बच्ची गायब थी। ऐसे में पुलिस को जानकारी मिली कि संदिग्ध आरोपी महिला और उसका पति एक नवजात को अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि जनवरी महीने में गर्भपात के कारण उसने अपना बच्चा खो दिया था। इसके बाद से ही उस पर एक बच्चे को चोरी करने का जुनून सवार हो गया था।

दूसरी ओर नवजात बच्ची को सिसलिया नाम दिया गया है और वह फ्लोरियनोपोलिस के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे जब उसकी मां के पेट को काटकर बाहर निकाला गया था, उस दौरान कुछ चोटें आई थीं। इनके चोटों के चलते बच्ची को एंटीबायोटिक्स और दर्द की दवाएं दी गई थीं। परंतु चिकित्सकों का कहना है कि वह अभी ठीक है।

पोस्टमार्टम में उठेगा इस बात से पर्दा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। इस रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हो सकेगा कि बच्ची को पेट से बाहर निकालते वक्त महिला जिंदा थी या नहीं। बता दें कि पीड़ित फ्लेविया ने अध्यापन-कला का अध्ययन किया था। वह एक स्थानापन्न शिक्षक के रूप में काम करती थी। एक संक्षिप्त कार्यक्रम में श्रद्धांजलि समर्पित करने के बाद कैनेलिन नगर के कब्रिस्तान में उसके शव को दफना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें