फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: फिर धमाके से दहला काबुल, सुन्नी मस्जिद में विस्फोट में 10 लोगों की मौत 

Fri, 29 Apr 2022 08:03 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

काबुल में एक सुन्नी मस्जिद में एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल आज फिर एक बड़े धमाके से दहल उठा। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि काबुल में एक सुन्नी मस्जिद में एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।
विज्ञापन


टोलो न्यूज ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, काबुल के पीडी6 में आज हुए विस्फोट में करीब 20 लोग मारे गए या घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि विस्फोट एक मस्जिद में हुआ। यह धमाका काबुल के सेराही अलाउद्दीन इलाके में हुआ। 
 
रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने एकत्र हुए थे लोग 
स्थानीय लोगों ने कहा कि मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे और खलीफा आगा गुल जान मस्जिद खचाखच भरी हुई थी। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ताकोर ने कहा कि तालिबान सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र को घेर लिया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल पाया है और किसी ने भी अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि मस्जिद के आसपास की इमारतें हिल गईं।

विस्फोट के बाद एम्बुलेंस को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया। यह मस्जिद अफगानिस्तान के बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमानों की है। अफगानिस्तान में हाल में कई विस्फोट हुए हैं और मस्जिदों पर इसी तरह के हमलों में देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाया गया है।

आईएस ने ली इन विस्फोटों की जिम्मेदारी
इधर, आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। बृहस्पतिवार को इन विस्फोटों में नौ लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, आईएस की इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत शाखा ने हमले की जिम्मेदारी ली है।


वह वर्ष 2015 से अफगानिस्तान और पड़ोसी देश पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। समूह ने इससे पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। बल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ में बृहस्पतिवार को पहला धमाका एक शैक्षणिक संस्थान के पास किया गया, जबकि दूसरा विस्फोट एक वाहन में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें