फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको में कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टरों की तस्वीर से बनाया 'पोर्ट्रेट', अब हो रहा वायरल

Thu, 02 Jul 2020 09:33 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
विज्ञापन
महामारी में जान गंवाने वाले 198 डॉक्टरों और नर्सों की तस्वीरों से बनाया 'पोर्ट्रेट' - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मैक्सिको में कोरोना वायरस ने जमकर तबाही मचाई हुई है। यहां आम लोगों के साथ-साथ डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, मैक्सिको में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले डॉक्टरों और नर्सों की तस्वीरों को लेकर एक 'पोर्ट्रेट' (चित्र) बनाया गया है।

विज्ञापन


इस चित्र को बनाने के लिए महामारी में जान गंवाने वाले 198 डॉक्टरों और नर्सों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। लोगों ने इस तस्वीर को देखकर कहा है कि वर्तमान समय में डॉक्टरों की आलोचना करना बेहद आसान है, लेकिन उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को करना बेहद कठिन है। 


यह भी पढ़ें: मैक्सिको में नशा मुक्ति केंद्र में गोलीबारी, 24 लोगों की मौत, सात घायल
विज्ञापन


दरअसल, इस तस्वीर को मैक्सिको के रहने वाले जर्मेन फजार्डो डॉल्सी ने ट्वीट किया है। डॉल्सी वर्तमान में नामीबिया विश्वविद्याल के 'यूएनएएम फैकल्टी ऑफ मेडिसिन' के निदेशक हैं। उन्होंने इस चित्र को ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेडिकल हीरोज: इस युद्ध में जान गंवाने वाले 198 स्वास्थ्यकर्मी।' 
विज्ञापन




बता दें कि, मैक्सिको में कोरोना वायरस से अब तक 2,31,770 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस खतरनाक वायरस के चलते 28,510 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ, मैक्सिको में 1,38,319 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें