फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोप अस्पताल में भर्ती: आंत की सफल सर्जरी के बाद कर रहे स्वास्थ्य लाभ, इटली में रविवार शाम हुआ ऑपरेशन

Mon, 05 Jul 2021 04:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की बड़ी सर्जरी हुई है। वह अब स्वस्थ हैं और रोम के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। 
 
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस - फोटो : twitter.com/Pontifex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोप फ्रांसिस की रविवार शाम को आंत की सर्जरी हुई। सोमवार सुबह उन्होंने रोम के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ करते हुए बिताई। वेटिकन ने इटली की राजधानी के बड़े कैथोलिक अस्पताल, जेमेली पॉलीक्लिनिक में रविवार शाम को हुए ऑपरेशन के बारे में बहुत कम जानकारी दी है।

विज्ञापन


फ्रांसिस 10वें तल पर बने विशेष कमरे में रह रहे हैं, जो अस्पताल बिशप द्वारा इस्तेमाल किए जाने के लिए उपलब्ध रखता है। पोप जॉन पॉल विभिन्न चिकित्सीय समस्याओं के लिए वहां कई बार ठहरे थे।

वेटिकन की तरफ से पोप फ्रांसिस की स्थिति पर रोजाना दो अपडेट मिलने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें से पहली जानकारी सोमवार की सुबह आई है। वेटिकन ने रविवार देर रात कहा था कि 84 वर्षीय फ्रांसिस आंत की सर्जरी से अच्छी तरह से उबर रहे हैं।
विज्ञापन


फ्रांसिस बड़ी आंत के सिगमॉइड वाले हिस्से के संकुचन से पीड़ित थे। वेटिकन ने कहा सर्जरी पहले से तय थी, हालांकि इसने अस्पताल में भर्ती होने की सूचना फ्रांसिस के जेमेली में प्रवेश कर जाने के बाद ही दी।

पोप के अस्पताल में भर्ती होने से असंबंधित चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे मामलों में आंत के प्रभावित हिस्से को फिर से अलग करना आम है। हालांकि, वेटिकन ने फौरन नहीं बताया कि किस तरह की सर्जरी की गई या यह कितने वक्त चली। ऐसी सर्जरी से स्वस्थ होने के लिए आमतौर पर अस्पताल में कई दिन बिताने पड़ते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें