फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोप फ्रांसिस को वेनेजुएला में रक्तपात की आशंका

Mon, 28 Jan 2019 09:13 PM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस 5 - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
पोप के विशेष विमान से पोप फ्रांसिस ने सोमवार को कहा कि उन्हें डर है कि वेनेजुएला में छा रहे राजनीतिक संकट से ‘रक्तपात’ हो सकता है। पहले लातिन अमेरिकी पोप ने पनामा से वापसी के दौरान विमान में पत्रकारों से कहा पता है कि मुझे किस बात का डर है? रक्तपात का। उन्होंने कहा कि हिंसा की समस्या मुझे भयभीत करती है। 
विज्ञापन


उधर विपक्षी नेता जुआन गुएडो को अमेरिका द्वारा अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता को भले ही ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए एकमात्र रास्ता बता रहा हो लेकिन लोगों के जेहन में स्थिति बिगड़ने की आशंका बलवती होती जा रही है।

काराकास में बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर रोजमर्रा के सामान जुटा रही सेवानिवृत सचिव एलिजाबेथ पिनेडा कहती है कि उसे समाजवादी राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के जल्दी और चुपचाप हथियार डाल देने की संभावना नजर नहीं आती है। उसने कहा सरकार और बुरे निर्णयो और बेशर्मी से हमारा गला घोंटने जा रही है। अर्थशास्त्रियों के बीच इस बात पर सहमति है कि जुआन गुएडो और निकोलस मदुरो के बीच टकराव जितना ही लंबा खिंचेगा, आम लोगों की परेशानियां उतनी ही बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


निर्णायक सेना के समर्थन से लैस मदुरो ने अमेरिका पर गुएडो को अपने आप को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने के लिए प्रोत्साहित कर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने उस पर उन देशों के राग की अगुवाई करने का भी आरोप लगाया जिन्होंने गुएडो के शासन को तत्काल मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें