पिछले साल मार्च में यूएस-बांग्ला एयरलाइन बॉम्बार्डियर यूबीजी-211 विमान के हादसे का शिकार होने की वजह अब जाकर सामने आई है। जांच समिति ने पाया कि कॉकपिट के अंदर पायलट के धूम्रपान करने की वजह से विमान हादसा हुआ, जिसके चलते विमान में सवार 51 लोगों की दर्दनाम मौत हो चुकी है।
अधिकारी पहले यह तय नहीं कर पा रहे थे कि क्या वास्तव में दुर्घटना की वजह सुरक्षा उपायों की अनदेखी के चलते हुए या उस फिर वक्त की परिस्थितियों के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि अब जो रिपोर्ट जारी हुई है उसके अनुसार दुर्घटना क्रू सदस्य की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ पाया गया।
इस हादसे में अधिकांश नागरिकों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी जबकि कुछ लोगों की मौत जलने के कारण भी हुई। जांच समिति ने इस विमान दुर्घटना के लिए हवाई अड्डा और क्रू सदस्य को जिम्मेदार ठहराया है।
कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर डाटा से पता चला कि उस वक्त टर्मिनल, क्रू और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच संचार में दिक्कत आई थी। डाटा में पायलट के धूम्रपान करने की घटना दर्ज हुई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की नीति उड़ान के वक्त नो स्मोकिंग की है, लेकिन नियमों को नजरअंदाज कर पायलट को सिगरेट ले जाने दिया गया।