फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: 'DGMO की बात, फिर सीजफायर'; ट्रंप के गाजा में संघर्षविराम वाले बयान पर PAK का नाम लिए बिना बोले जयशंकर

Wed, 02 Jul 2025 11:52 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक बार फिर साफ किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के लिए दोनों देशों के सैन्य महानिदेशक (DGMO) स्तर के अधिकारियों के बीच बात हुई थी। उन्होंने ये टिप्पणी ट्रंप के उस बयान का जिक्र होने पर किया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस्राइल और हमास के बीच 60 दिनों के संघर्षविराम की बात कही थी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री जयशंकर (फाइल) - फोटो : एक्स / एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज सकारात्मक संकेत दिए। उनकी इस टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, उस समय जो कुछ हुआ उसका रिकॉर्ड बहुत स्पष्ट है। विदेश मंत्री ने अपनी टिप्पणी में भारत और पाकिस्तान का नाम भी नहीं लिया। जयशंकर ने एक बार फिर साफ किया कि दोनों देशों के बीच शांति बहाली का पहला कदम सैन्य अधिकारियों की बातचीत ही थी।
विज्ञापन


10 मई को हुए संघर्ष विराम की तरफ बिना नाम लिए संकेत
उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गत 10 मई को हुए संघर्ष विराम की तरफ बिना नाम लिए संकेत किया। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस संबंध में कहा, 'यह कुछ ऐसा था जिस पर दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई थी।' अमेरिकी राष्ट्रपति गाजा में संघर्षविराम पर क्या बोले?
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद पश्चिम एशिया में संघर्षविराम की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल 60 दिनों का युद्धविराम करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रतिनिधियों ने गाजा पर इस्राइल के लोगों के साथ लंबी और सकारात्मक नतीजे देने वाली बैठक की।' उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान इस्राइल ने 60 दिन के युद्ध विराम को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक शर्तों पर सहमति व्यक्त की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gaza War: 'संघर्षविराम के लिए तैयार, लेकिन पूरी तरह खत्म हो युद्ध', ट्रंप के प्रस्ताव पर हमास की प्रतिक्रिया

हमास को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कही यह बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास को चेतावनी देने के अंदाज में कहा, मुझे उम्मीद है कि मध्य पूर्व की भलाई के लिए हमास इस समझौते को स्वीकार करेगा, क्योंकि इससे बेहतर स्थिति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सीजफायर के लिए राजी न होने पर हालात और खराब ही होंगे।
विज्ञापन


ट्रंप के इस बयान पर हमास ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद हमास ने भी बुधवार को संकेत दिया कि वह इस्राइल के साथ युद्धविराम के लिए तैयार है, लेकिन उसने अमेरिकी समर्थित उस प्रस्ताव को सीधे तौर पर स्वीकार नहीं किया है, जिसका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही एलान किया था। हमास ने फिर से अपना पुराना रुख दोहराया और कहा कि वह ऐसा कोई समझौता तभी मानेगा, जब उससे गाजा में चल रहा युद्ध पूरी तरह खत्म हो।
संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें