दूसरी घटना उत्तरी वजीरिस्तान में घटी, जहां आतंकवादियों ने ममेत कोट डिस्पेंसरी में पोलियो टीका लगाने वालों की पूरी टीम को बंधक बना लिया। आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के हथियार भी छीन लिए। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को 4.5 करोड़ बच्चों को पोलियो टीकाकरण के लिए अपना तीसरा राष्ट्रव्यापी पोलियो अभियान शुरू किया।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो का टीका लगाने वाली टीम पर हमले जारी हैं। इस हमले के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में इसी क्षेत्र में आतंकियों ने पोलियो टीकाकरण लगाने वाली टीम को बंधक बना लिया। पोलियो टीकाकरण टीम पर यह हमला पाकिस्तान सरकार द्वारा सोमवार को 4.5 करोड़ बच्चों को टीका लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी पोलियो अभियान शुरू करने के एक दिन बाद हुआ।
विज्ञापन
पहली घटना अफगानिस्तान की सीमा से लगे औरकजई आदिवासी जिले में घटी। यहां पोलियो टीका लगाने वालों पर हमले के दौरान गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में पुलिस ने कम से कम तीन आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, इस हमले को लेकर अभी तक किसी भी ग्रुप ने दावा नहीं किया है।
दूसरी घटना उत्तरी वजीरिस्तान में घटी, जहां आतंकवादियों ने ममेत कोट डिस्पेंसरी में पोलियो टीका लगाने वालों की पूरी टीम को बंधक बना लिया। आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के हथियार भी छीन लिए। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को 4.5 करोड़ बच्चों को पोलियो टीकाकरण के लिए अपना तीसरा राष्ट्रव्यापी पोलियो अभियान शुरू किया। दरअसल, पाकिस्तान के 16 जिलों में पोलियो वायरस पाया गया था। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य देश में पोलियो के प्रसार को रोकना है। इस साल पोलियो के 41 मामले सामने आए हैं। बलूचिस्तान में 21 मामले दर्ज किए गए, जबकि सिद्ध में 12, खैबर पख्तूनख्वा में छह, पंजाब और इस्लामाबाद में एक-एक मामले दर्ज किए गए।