फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: ऑनलाइन प्रचार करना पड़ा भारी, चुनाव प्राधिकरण ने भारतीय मूल के वकील के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Mon, 02 Oct 2023 03:45 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर के राष्ट्रपति चुनाव में कूलिंग ऑफ के बावजूद भी सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने के आरोप में भारतीय मूल के निलंबित वकील और चीनी मूल के स्थानीय कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
POLICE - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कूलिंग ऑफ अवधि के दौरान सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करने के लिए भारतीय मूल के निलंबित वकील और चीनी मूल के स्थानीय कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के चुनाव प्राधिकरण ने इन दोनों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है। सिंगापुर के चुनाव विभाग (ईएलडी) ने वैक्सीन विरोधी समूह हीलिंग द डिवाइड के संस्थापक रवि मदासामी और आइरिस कोह के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सिंगापुर के कानून के मुताबिक मतदान की पूर्व संध्या पर किसी भी चुनाव प्रचार और अभियान पर पूर्ण प्रतिबंध है। जिसे कूलिंग ऑफ अवधि भी कहा जाता है। कूलिंग-ऑफ अवधि 31 अगस्त को आधी रात से शुरू हुई और 1 सितंबर को रात 8 बजे मतदान समाप्त होने तक जारी रही।

सिंगापुर के थर्मन शनमुगरत्नम, जो पहले कई सरकारी पदों पर काम कर चुके हैं, सिंगापुर के नौवें राष्ट्रपति चुने गए।

सिंगापुर के चुनाव विभाग (ईएलडी) ने कहा कि दोनों ने कूलिंग-ऑफ अवधि के दौरान बार-बार ऑनलाइन चुनाव विज्ञापन प्रकाशित किए थे, जबकि इस अवधि के दौरान प्रचार गतिविधि और चुनावी विज्ञापन पर प्रतिबंध की चेतावनी दी गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट में कथित तौर पर राष्ट्रव्यापी चुनाव में अन्य उम्मीदवारों को बढ़ावा देने वाली सामग्री थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें