फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

क्रिसमस पर फ्लाइट अटेंडेंट बेटी को नहीं मिली छुट्टी, तो पिता ने अपनाया ये तरीका

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अंकुर श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Dec 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : social media

अमेरिका के फ्लोरिडा में फ्लाइट अटेंडेंट बेटी को क्रिसमस पर छुट्टी नहीं मिलने के कारण पिता ने 6 फ्लाइट टिकट बुक कर लिए। वह चाहते थे कि उनकी बेटी उदास न हो। बेटी का नाम पियर्स वॉन है, जो डेल्टा फ्लाइट में काम करती है। क्रिसमस पर यात्रियों की भीड़ के चलते उन्हें छुट्टी नहीं मिली थी। जब उनके पिता हॉल वॉन को इस बात की जनाकारी मिली तो उन्होंने बेटी के साथ फ्लाइट में ही क्रिसमस मनाने का फैसला किया।



बेटी की ड्यूटी के दौरान वॉन उसके साथ रहे। उन्होंने इसके लिए 6 फ्लाइट टिकट खरीदे। इस खबर को डेल्टा एयरलाइंस फ्लाइट के यात्री माइक लेवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। लेवी ने सोशल मीडिया पर कहानी को शेयर करते हुए लिखा कि हॉल बेहद बेहतरीन पिता हैं। उन्होंने लिखा, मुझे ये फोटो शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मेेरे बगल वाली सीट पर बैठे हॉल वेन की बेटी पियर्स हमारी फ्लाइट में अटेंडेट है। उन्हें क्रिसमस पर छुट्टी नहीं मिल पाई। उनके पिता से उनकी उदासी नहीं देखी गई तो उन्होंने बेटी के साथ ही अपनी छुट्टी बिताई। वह दो दिन बेटी के साथ फ्लाइट में रहे और पूरे देश के चक्कर लगाए।  




पियर्स का कहना है कि हर बार क्रिसमस पर उसे छुट्टी मिलती थी तो हमेशा घर पर ही क्रिसमस मनाया। इस बार ऐसा पहली बार हुआ जब मेरे पिता ने मेरे साथ फ्लाइट में यात्रा की हो। इस बार क्रिसमस पर घर पर नहीं थी तो पिता क्रिसमस मनाने साथ ही चले आए। मां घर पे ही थी। मेरे लिए यह क्रिसमस किसी चमत्कार से कम नहीं था।


डेल्टा एयरलाइंस ने भी पिता बेटी के इस प्यार को देखते हुए कहा कि हम छुट्टी पर काम करने वाले अपने हर कर्मचारी की तारीफ करते हैं। बेटी के लिए पिता का ये प्यार काबिले तारीफ है। हॉल एक शानदार पिता हैं। जब पूरा देश क्रिसमस मना रहा था तो वह तीस हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next