फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poland: हर साल एक लाख स्वयंसेवकों को सैन्य प्रशिक्षण देगी सरकार, रूसी खतरे के बीच रिजर्व सेना बनाना लक्ष्य

Wed, 12 Mar 2025 02:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ

सार

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों और अन्य सरकारी अधिकारियों से कहा है कि वे भी सैन्य प्रशिक्षण लें, और इसे पूरी तरह से स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड टस्क, पोलैंड के प्रधानमंत्री - फोटो : ANI/DD News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड सरकार 2027 से हर साल 100,000 स्वयंसेवकों को सैन्य प्रशिक्षण देगी। इसके पीछे का उद्देश्य रूस के बढ़ते खतरे के बीच एक रिजर्व सेना बनाना है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों और अन्य सरकारी अधिकारियों से कहा है कि वे भी सैन्य प्रशिक्षण लें, और इसे पूरी तरह से स्वीकार किया गया है।

विज्ञापन


पीएम टस्क ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि पोलैंड को 500,000 सैनिकों की जरूरत है, जो वर्तमान संख्या से दोगुने से भी अधिक है। इसमें पेशेवर सेना, क्षेत्रीय रक्षा बल के अलावा रिजर्व भी शामिल होंगे। 

ये भी पढ़ें: पोलिश जंगल में मिला दुर्लभ काले भेड़ियों का जोड़ा, शोधकर्ताओं ने परीक्षण के लिए मांगी वित्तीय सहायता
विज्ञापन


हाल के हफ्तों में पोलैंड में बढ़ी सुरक्षा चिताएं 
रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए जाने और ट्रंप प्रशासन द्वारा नाटो के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं पर सवाल उठाए जाने के कारण हाल के हफ्तों में पोलैंड में सुरक्षा चिंताएं तेजी से बढ़ी हैं।

पोलिश पुरुषों के सैन्य प्रशिक्षण की योजना पर काम कर रही पोलिश सरकार
पीएम टस्क ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार सभी पोलिश पुरुषों के लिए सैन्य प्रशिक्षण की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने मंगलवार को इस बारे में और अधिक जानकारी दी। पीएम टस्क ने अपने मंत्रियों से कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि स्वयंसेवकों की कोई कमी नहीं होगी।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लातविया पहुंची स्वीडिश सेना, नाटो के साथ अब तक की सबसे बड़ी तैनाती; स्वीडन ने बताया महत्वपूर्ण अभियान

पोलिश सरकार का लक्ष्य- सैनिकों की संख्या 300,000 तक बढ़ाना
बता दें कि पिछले साल, पोलिश सरकार ने कहा था कि सेना में लगभग 200,000 सैनिक हैं और इस साल यह संख्या बढ़कर 220,000 हो जाएगी, जिसका लक्ष्य लगभग 300,000 तक बढ़ाना है।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें